{"_id":"5ddc0a068ebc3e54a13400ad","slug":"constitution-day-opposition-parties-will-boycott-the-president-ram-nath-kovind-s-address","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर-पार के मूड में विपक्ष, संविधान दिवस पर राष्ट्रपति के अभिभाषण के बहिष्कार का एलान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आर-पार के मूड में विपक्ष, संविधान दिवस पर राष्ट्रपति के अभिभाषण के बहिष्कार का एलान
Tue, 26 Nov 2019 03:34 AM IST
अमित मंडल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमित मंडल
Updated Tue, 26 Nov 2019 03:34 AM IST
विज्ञापन
सोनिया गांधी और शरद पवार (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र में छिड़े सियासी संग्राम के बीच विरोध का सिलसिला बढ़ा ही जा रहा है। अब विपक्षी दलों ने मंगलवार 26 नवंबर को संविधान दिवस पर राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के अभिभाषण का बहिष्कार करने का फैसला किया है। शिवसेना ने खुलकर इसका एलान भी कर दिया है।
सभी विपक्षी दल मंगलवार को सुबह इसकी रणनीति बनाने के लिए बैठक करेंगे। वहीं शिवसेना भी इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हो सकती है।
शिवसेना नेता अनिल देसाई, अरविंद सावंत और अन्य ने सोमवार को इस सिलसिले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की और विरोध में शामिल होने की इच्छा जाहिर की है। ये सभी पार्टियां इस मौके पर संसद प्रांगण में अंबेडकर प्रतिमा के बाहर महाराष्ट्र सरकार गठन के मुद्दे पर संयुक्त विरोध प्रदर्शन की योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस समेत कुछ विपक्षी दल रहेंगे दूर
कांग्रेस समेत कुछ विपक्षी दल मंगलवार को संविधान दिवस पर होने वाले संयुक्त सत्र से दूर रहने की योजना बना रहे हैं। इसमें एनसीपी, टीएमसी, टीडीपी, राजद डीएमके और वाम दल कांग्रेस का साथ देंगे।