{"_id":"5c7c22b5bdec2273a519806e","slug":"constable-suspended-for-praising-pakistan-pm-imran-khan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक पीएम इमरान खान की प्रशंसा करने के आरोप में कांस्टेबल निलंबित, गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पाक पीएम इमरान खान की प्रशंसा करने के आरोप में कांस्टेबल निलंबित, गिरफ्तार
Mon, 04 Mar 2019 12:23 AM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: आसिम खान
Updated Mon, 04 Mar 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
इमरान खान
- फोटो : Facebook
भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के बीच पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान और पाकिस्तान की प्रशंसा करने के आरोप में असम पुलिस के एक कांस्टेबल को निलंबित करने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, नगांव जिले का रहने वाला रकीबुल इस्लाम खान नामक यह कांस्टेबल लाहोरीघाट थाने में तैनात था। मोरीगांव के पुलिस अधीक्षक स्वप्निल डेका ने आरोपी कांस्टेबल की फेसबुक पोस्ट को अनुशासनहीनता बताया है।
विज्ञापन
अपनी पोस्ट में आरोपी ने इमरान खान को महान बताया था। बता दें कि पुलवामा हमले के बाद भारत विरोधी पोस्ट लिखने के आरोप में असम में अब तक 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें से ज्यादातर किशोर हैं।
विज्ञापन