{"_id":"57c727b14f1c1b0b4b2ccd91","slug":"congress-yaatra-old-passion-returned-congress-showed-its-strength","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"‘27 साल यूपी बेहाल’ यात्रा: लौटा पुराना जोश, दिखी पंजे की ताकत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
‘27 साल यूपी बेहाल’ यात्रा: लौटा पुराना जोश, दिखी पंजे की ताकत
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद/वाराणसी/मऊ/देवरिया
Updated Thu, 01 Sep 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनावी अभियान के तहत प्रदेश में ‘27 साल यूपी बेहाल’ यात्रा निकाल रही कांग्रेस की स्थिति भी यूपी में बेहालों जैसी रही लेकिन बुधवार को नेहरू-गांधी की धरती पर कांग्रेसियों में नई ऊर्जा दिखाई दी। पार्टी में पुराना जोश और पंजे की ताकत लौटती नजर आई। यात्रा का नेतृत्व कर रहीं मुख्यमंत्री पद की प्रत्याशी शीला दीक्षित के स्वागत में कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। भीड़ का आलम यह रहा कि शीला के लिए प्रचार समिति के अध्यक्ष डॉ. संजय सिंह को अपने ही कार्यकर्ताओं के साथ धक्कामुक्की करनी पड़ी।
शीला भी आक्रामक तेवर में दिखीं। बोलीं, ‘जाति-धर्म के नाम पर बंट चुके उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ढाई दशक बाद सत्ता में लौटेगी। प्रदेश की तस्वीर बदलेगी।’ शीला ने टैंकर घोटाले के आरोप को खारिज करते हुए राजनीति से प्रेरित बताया। कहा कि सीएम प्रत्याशी के लिए उनके नाम की घोषणा होते ही अचानक टैंकर घोटाले को भूत जाग उठा। आरोप साबित नहीं हुआ है और जिन टैंकर्स की बात की जा रही है, दिल्ली सरकार उन्हीं का उपयोग कर रही है। दोपहर 12 बजे कांग्रेस यात्रा हजारों कार्यकर्ताओं के साथ कौशाम्बी रवाना हो गई। इससे पहले शीला ने बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री से भरे ट्रकों को हरी झंडी दिखाई।
सपा, बसपा और भाजपा के खिलाफ आक्रामक तेवर अपनाते हुए शीला ने कहा कि यूपी में चुनाव लड़ने के लिए तीन-चार नहीं, बल्कि ढेरों मुद्दे हैं। पार्टी का मेनिफेस्टो तैयार हो रहा है। प्रत्याशियों के नाम भी जल्द सामने आएंगे। कानून, किसान, शिक्षा समेत कई मुद्दों पर उन्होंने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। कांग्र्रेस शासन की याद दिलाते हुए बोलीं कि पहले हर अफसर यूपी में पोस्टिंग चाहता था लेकिन अब कोई यहां आने को तैयार नहीं। सपा-बसपा को आड़े हाथ लिया और कहा कि कांग्रेस जाति-धर्म के नाम पर नहीं, बल्कि हर वर्ग के लिए काम करती है। भाजपा के लिए बोलीं कि वह 22 साल से मंदिर मुद्दे को पकड़े बैठी है लेकिन कुछ नहीं किया। सपा, बसपा, भाजपा के नेता सिर्फ वोट की राजनीति कर रहे हैं। कांग्रेस ही है कि जो कहती है, वह करती भी है।
विज्ञापन
प्रियंका खुद करेंगी प्रचार पर फैसला
यूपी के चुनाव में प्रियंका प्रचार करेंगी या नहीं, इस सवाल पर शीला दीक्षित बोलीं कि यह फैसला खुद प्रियंका गांधी करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी को प्रचार में उतारने की मांग तेजी से हो रही है। वह डायनिमिक नेता हैं, लेकिन प्रचार में उतरने का फैसला उन पर ही छोड़ दिया गया है।

27 साल से यूपी में सिर्फ जाति की राजनीति : राजबब्बर
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और अभिनेता राजबब्बर ने बुधवार को कहा कि यूपी में 27 साल से सिर्फ जाति-बिरादरी की राजनीति हो रही है। सपा-बसपा ने जनता को जाति-बिरादरी में बांटकर सूबे को बदहाल कर दिया है। भाजपा वादे पूरे करने में वह असफल साबित हुई है। जनपद में जो भी विकास हुआ, वह कांग्रेेस नेता कल्पनाथ राय की देन है। प्रदेश अध्यक्ष नगरपालिका कम्युनिटी हाल में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
27 साल यूपी बेहाल बस यात्रा देवरिया से चलकर बुधवार ढाई बजे जिले की सीमा दोहरीघाट पहुंची। यात्रा में शामिल राजबब्बर, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष पीएल पुलिया एवं सांसद प्रमोद तिवारी का जगह-जगह स्वागत हुआ। यात्रा के जिला मुख्यालय पहुंचते ही बरसात शुरू हो गई। इस पर सभा के लिए बना मंच छोड़कर नेता और कार्यकर्ता पालिका कम्युनिटी हाल के सभागार में पहुंचे। यहां राजबब्बर ने यूपी की बदहाली के लिए गैर कांग्रेसी सरकारों को जिम्मेदार ठहराया।
राजबब्बर ने कहा कि यूपी के लोगों का 27 साल सिर्फ नेताओं की भीड़ में तालियां बजाने में गुजर गया। जाति-बिरादरी की राजनीति के चलते प्रदेश का विकास अवरुद्ध है। जनपद में कांग्रेस के कार्यकाल में कल्पनाथ राय के समय जो विकास कार्य हुए वह आज भी दिखाई देते हैं। यहां की दो-दो स्पाइनिंग मिलें, जो कांग्रेस के शासनकाल में लगी थी, वर्षों से बंद पड़ी हैं। इनकी सुधि किसी भी सरकार ने नहीं ली। कहा कि भाजपा जनता से किए वादे पर खरी नहीं उतरी। हर व्यक्ति के खाते में 15 लाख रुपये पहुंचाने का दावा झूठा साबित हुआ। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष पीएल पुनिया ने कहा कि भाजपा ने जनता को छला है। एक भी वादे पर केंद्र की भाजपा सरकार खरी नहीं उतरी है।
सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि प्रदेश में भाजपा, सपा, बसपा ने जनता से वोट मांगने का अधिकार खो दिया है। कहा कि राहुल गांधी जल्द आपके गांव, घर आकर आपका दर्द सुनेंगे। इस दौरान पूर्व सांसद संतोष सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश बहादुर सिंह, जिलाध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष राष्ट्रकुंवर सिंह, सुधा राय, नंद किशोर सिंह, शहर अध्यक्ष खालिद अंसारी आदि उपस्थित रहे।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने कहा कि पार्टी को जिले से बेहद लगाव है इसीलिए राहुल गांधी ने किसान यात्रा का शुभारंभ यहां से करने का निर्णय लिया है। प्रदेश सरकार को सत्ता विरोधी माहौल का डर सता रहा है। बसपा विखंडन के हालात पर पहुंच चुकी है। बीजेपी जनता से वादा पूरा करने में नाकाम रही है।
राजबब्बर बुधवार को चकिया स्थित कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष आरपी त्रिपाठी के आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने सपा नेता अमर सिंह के बारे में सवाल पूछने पर कहा कि उनके बारे में कुछ कहना नहीं है, वह अपनी पार्टी के महान नेता हैं। मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार शीला दीक्षित के यात्रा से वापस लौटने के बारे में बताया कि बीमारी का किसी पर वश नहीं है। इसके चलते उन्हें यात्रा को बीच में छोड़ कर जाना पड़ा।
बीजेपी द्वारा यात्रा को अंतिम यात्र बताने पर कहा कि यह उनका संस्कार है। इस दौरान राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने कहा कि केंद्र सरकार के कार्यकाल में प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छवि खराब हुई है। सपा ने अपने पिछले और इस बार के अबतक के कार्यकाल में प्रदेश के लिए कुछ नहीं किया। एससी एसटी आयोग के अध्यक्ष पीएल पुनिया ने कहा कि गैरकांग्रेसी सरकारों ने उद्योगों का दोहन किया है इसके चलते प्रदेश की जनता का पलायन बढ़ रहा है।