{"_id":"5cb9eb49bdec22140966f98c","slug":"congress-writes-to-chief-electoral-officer-gujarat-demanding-ec-to-y-plus-security-for-hardik-patel","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस का आरोप- भाजपा के इशारे पर हार्दिक को मारा गया थप्पड़, वाई प्लस सुरक्षा बहाल करने की मांग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कांग्रेस का आरोप- भाजपा के इशारे पर हार्दिक को मारा गया थप्पड़, वाई प्लस सुरक्षा बहाल करने की मांग
Fri, 19 Apr 2019 09:19 PM IST
तिवारी अभिषेक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: तिवारी अभिषेक
Updated Fri, 19 Apr 2019 09:19 PM IST
विज्ञापन
हार्दिक पटेल (फाइल फोटो)
कांग्रेस ने गुजरात में अपने नेता हार्दिक पटेल को थप्पड़ मारे जाने की घटना के बाद प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी, गुजरात को पत्र लिखकर चुनाव आयोग से हार्दिक पटेल के लिए वाई प्लस सुरक्षा बहाल करने की मांग की है। इसके साथ ही इस घटना के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराते हुए कांग्रेस ने दावा किया कि यह सब सत्तारूढ़ पार्टी के लोगों के इशारे पर सुनियोजित ढंग से किया गया है।
पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने संवाददाताओं से कहा, ‘प्रजातंत्र में धैर्य कहीं न कहीं खोता जा रहा है। गुरुवार को हमने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में उनके एक प्रवक्ता और सांसद पर जूते फेंका जाना अनुचित, गलत और निंदनीय है। आज जिस प्रकार का दुर्वयव्हार एक सुनियोजित तरीके से भाजपा के लोगों के इशारे पर हार्दिक पटेल जी के साथ हुआ, वो और भी ज्यादा निंदनीय है।’
दरअसल, गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले के एक गांव में शुक्रवार को एक चुनावी रैली को संबोधित करने के दौरान कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल को एक व्यक्ति ने थप्पड़ मार दिया। पटेल ने इस घटना के लिये भाजपा को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि यह उनकी हत्या की कोशिश थी।
विज्ञापन
दूसरी तरफ, भाजपा ने कहा कि इस घटना का उनसे कुछ लेना-देना नहीं है और यह सब कांग्रेस द्वारा लोकसभा चुनावों में सहानुभूति बटोरने के लिये किया गया नाटक है।