फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress Working Committee to be held on 10 August at party headquarters

10 अगस्त को होगी कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक, ढूंढा जाएगा नया अध्यक्ष

Sun, 04 Aug 2019 01:40 PM IST
शिल्पा ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Sun, 04 Aug 2019 01:40 PM IST
विज्ञापन
Congress Working Committee to be held on 10 August at party headquarters
कांग्रेल (फाइल फोटो)

कांग्रेस अध्यक्ष पद से राहुल गांधी का इस्तीफा स्वीकार करने और नए अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया शुरू करने के लिए संसद सत्र के ठीक बाद यानी 10 अगस्त को कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक आयोजित होगी। ये बैठक दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में होगी। माना जा रहा है कि सीडब्ल्यूसी की बैठक में कांग्रेस के नए अध्यक्ष को लेकर कोई फैसला हो सकता है।

विज्ञापन


कांग्रेस में प्रियंका गांधी वाड्रा को अध्यक्ष बनाने की मांग जितनी तेजी से उठी थी प्रियंका ने खुद उसे दबा दिया है। सूत्रों के मुताबिक प्रियंका ने वरिष्ठ नेताओं से साफ कर दिया है कि वे विकल्प नहीं हैं। वहीं राहुल गांधी ने भी कोर कमेटी के सदस्यों को स्पष्ट कर दिया है कि अगला अध्यक्ष उनके परिवार से कतई नहीं होगा। 
विज्ञापन

 



कांग्रेस के भीतर करीब डेढ़ महीने से कार्यसमिति की बैठक बुलाए जाने को लेकर चर्चा चल रही है लेकिन तारीख को अंतिम रूप नहीं दिया जा सका है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक बैठक में राहुल गांधी का इस्तीफा स्वीकार किए जाने के बाद वरिष्ठ नेता तय करेंगे कि पार्टी को किस तरह से चलाया जाए और नए अध्यक्ष को चुनने की प्रक्रिया क्या हो। 

चूंकि राहुल गांधी हमेशा चुनाव प्रक्रिया को महत्व देते रहे हैं इसलिए उम्मीद है कि नए अध्यक्ष के लिए चुनाव हो। बैठक में कुछ समय या चुनाव कराने के लिए एक अस्थाई अध्यक्ष भी चुना जा सकता है। बैठक में कुछ नेताओं का एक ग्रुप बनाने पर भी विचार हो सकता है। दरअसल राहुल गांधी ने अपने इस्तीफे के पत्र में ऐसा ही ग्रुप बनाकर नया अध्यक्ष चुनने की बात लिखी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed