CWC बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास, इस दिन होगी राहुल की कांग्रेस अध्यक्ष पद पर ताजपोशी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबे समय से राहुल गांधी की कांग्रेस अध्यक्ष पद पर ताजपोशी को लेकर जारी अटकलों पर अब विराम लग गया है, आगामी 19 दिसंबर को राहुल गांधी विधिवत रूप से कांग्रेस अध्यक्ष पद का पद संभाल सकते हैं। कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ पर जारी कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में नए अध्यक्ष पद के निर्वाचन के लिए चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया गया।
हालांकि एएनआई की खबर के अनुसार बैठक में ही राहुल गांधी को नया अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव भी पास हो गया। लेकिन इसके लिए एक तय प्रक्रिया का पालन किया जाएगा।
Congress CWC passes resolution to make Rahul Gandhi party President. pic.twitter.com/kNaVtwOnYB
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) November 20, 2017
एएनआई की खबर के अनुसार 1 दिसंबर को इसके लिए अधीसूचना जारी होगी, 4 दिसंबर को अध्यक्ष पद के लिए नामांकन और 16 दिसंबर को मतदान। 19 दिसंबर को वोटिंग का परिणाम जारी किया जाएगा। खास बात ये है कि कांग्रेस अध्यक्ष पद की मतगणना से एक दिन पहले यानि 18 दिसंबर को हिमाचल और गुजरात चुनावों के परिणाम भी सामने आएंगे।
Notification for Congress President poll to be issued on 1st December, nomination 4th December, Voting on 16th December and Counting on 19th December.
— ANI (@ANI) November 20, 2017
पढ़ें: गुजरात को लेकर कांग्रेस गंभीर नहीं, हम अकेले ही लड़ेंगे चुनाव: NCP
लंबे समय से लग रही थी अध्यक्ष बनने की अटकलें
राहुल गांधी खुद इस समय काफी बेहतर फॉर्म में भी हैं, उनके हर ट्वीट, कमेंट को न सिर्फ तवज्जो मिल रही है, बल्कि गुजरात विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान वह पार्टी के तारणहार के रूप में दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में एक बड़ा सवाल उठ रहा है कि क्या राहुल गुजरात चुनाव से पहले कांग्रेस अध्यक्ष बन जाएंगे?
राहुल गांधी के दिल्ली और कुछ राज्यों में बेहद करीबी दोस्त हैं। उनके वड़ोदरा के एक करीबी मित्र के अनुसार वह गुजरात चुनाव से पहले कांग्रेस के अध्यक्ष बन जाएंगे। सूत्र का कहना है कि पूरी पटकथा थोड़े बदलाव के साथ तय हो चुकी है।
सूत्र का यह भी कहना है कि पहले यह तारीख नवंबर महीने की ही थी, लेकिन गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों में देरी के कारण राहुल को यह जिम्मेदारी देने में थोड़ा सा संशोधन हुआ है। राहुल के वड़ोदरा के इस करीबी के अनुसार पार्टी के वरिष्ठ प्रभावशाली कांग्रेस महासचिव ने भी इसकी पुष्टि कर दी है।