फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress Working Committee demands that govt constitute an Economic Task Force prepare immediate action plan

कांग्रेस की मांग, सरकार अर्थशास्त्रियों के कार्यबल का गठन कर देश को आर्थिक संकट से उबारे

Thu, 02 Apr 2020 05:18 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Thu, 02 Apr 2020 05:18 PM IST
विज्ञापन
Congress Working Committee demands that govt constitute an Economic Task Force prepare immediate action plan
कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल - फोटो : ANI

देश के आर्थिक हालात को लेकर कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने कहा है कि गुरुवार को हुई कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में यह मांग की गई है कि सरकार अर्थशास्त्रियों के कार्य बल का गठन कर देश को मौजूदा आर्थिक संकट से उबारें। 

विज्ञापन


वेणुगोपाल ने कहा कि कमेटी की बैठक में मांग की गई कि सरकार विश्व प्रसिद्ध अर्थशास्त्रियों से युक्त एक आर्थिक कार्य बल का गठन करे और अगले एक सप्ताह के लिए एक तत्काल कार्य योजना तैयार करे। उन्होंने कहा कि साथ ही तीन महीने के लिए मध्यम अवधि की कार्ययोजना को पुनर्जीवित करे और देश को मौजूदा आर्थिक संकट से उबारें।
विज्ञापन

 



इससे पहले, सोनिया गांधी ने कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) में कहा कि कोविड-19 से लड़ने के लिए स्थिर और विश्वसनीय जांच का कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि संकट की इस घड़ी में हमारे डॉक्टरों, नर्सों, स्वास्थ्य कर्मियों को हरसंभव सहयोग की जरूरत है। सोनिया गांधी ने कहा कि लॉकडाउन जरूरी है, लेकिन इसे बिना तैयारी लागू करने से लाखों प्रवासी मजदूरों को परेशानी और तकलीफ उठानी पड़ रही है।

बता दें कि सीडब्लूसी की बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए की गई। इस दौरान सोनिया गांधी ने कांग्रेस शासित राज्यों में कोरोना वायरस के खिलाफ की जा रही तैयारियों का भी जायजा लिया। उन्होंने महामारी में जूझ रहे लोगों की परेशानियों और उनको मिलने वाली सुविधाओं की भी जानकारी ली। इस बैठक में सभी बड़े नेताओं ने अपनी-अपनी बात रखी। इसके अलावा कोरोना वायरस को लेकर क्या इंतजाम किए जा रहे हैं इस पर भी चर्चा की गई।


बैठक में सोनिया गांधी के साथ पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, राहुल गांधी, गुलाम नबी आजाद, पी. चिदंबरम, कैप्टन अमरिंदर सिंह, अधिरंजन चौधरी, पीएल पुनिया, रणदीप सुरजेवाला, रघुवीर मीणा, रजनी पाटिल, अंबिका सोनी, रोहन गुप्ता, केसी वेणुगोपाल राव, ओमान चांडी, आरपीएन सिंह, लालजी देसाई, श्रीनिवास बीवी, मोतीलाल वोरा, जितिन प्रसाद जैसे नेता शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed