फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress will start Hath se Hath Jodo campaign from January 26

Hath se Hath Jodo: 26 जनवरी से 'हाथ से हाथ जोड़ो' अभियान की शुरुआत करेगी कांग्रेस

Thu, 12 Jan 2023 07:21 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 12 Jan 2023 07:21 PM IST
सार

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में पार्टी के वरिष्ठ नेता मदन मोहन झा ने बताया कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का जन संवाद कार्यक्रम भारत जोड़ो यात्रा की सफलता का विस्तार प्रारूप होगा। इस अभियान की शुरुआत 26 जनवरी, 2023 से होगी और 25 मार्च तक सभी ब्लाक कांग्रेस कमेटी में चलाया जायेगा...

विज्ञापन
Congress will start Hath se Hath Jodo campaign from January 26
पंजाब में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

भारत जोड़ो यात्रा के समापन के साथ ही कांग्रेस एक और अभियान शुरू करने जा रही है। 26 जनवरी से पूरे देश में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत की जाएगी। इसमें समाज के सभी वर्गों को कांग्रेस से जोड़ने की कोशिश की जाएगी। कांग्रेस के इस कदम को इस साल देश के नौ राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनावों और 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता का विश्वास हासिल करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। 

विज्ञापन

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में पार्टी के वरिष्ठ नेता मदन मोहन झा ने बताया कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का जन संवाद कार्यक्रम भारत जोड़ो यात्रा की सफलता का विस्तार प्रारूप होगा। इस अभियान की शुरुआत 26 जनवरी, 2023 से होगी और 25 मार्च तक सभी ब्लाक कांग्रेस कमेटी में चलाया जायेगा। अभियान ब्लाक स्तर पर उद्घाटन बैठक के साथ शुरू किया जायेगा। उन्होंने कहा कि 2 महीने के कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ता बूथ लेवल तक दिल्लीवासियों से सम्पर्क साधेंगे। जनसंपर्क के द्वारा भारत जोड़ो यात्रा के मूल संदेश को भी दिल्लीवासियों तक पहुंचाया जाएगा।

विज्ञापन

अनिल भारद्वाज ने कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत युवा कांग्रेस, एनएसयूआई पूरे ब्लाक में बाईक रैली का आयोजन भी करेंगी। इसके प्रचार प्रसार के लिए सोशल मीडिया ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब, व्हाट्सएप आदि सभी स्तरों का इस्तेमाल किया जायेगा। कार्यक्रम की लॉन्चिंग के लिए आउटडोर विज्ञापन, पोस्टर, होर्डिंग द्वारा भी प्रचार किया जायेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed