Hath se Hath Jodo: 26 जनवरी से 'हाथ से हाथ जोड़ो' अभियान की शुरुआत करेगी कांग्रेस
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में पार्टी के वरिष्ठ नेता मदन मोहन झा ने बताया कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का जन संवाद कार्यक्रम भारत जोड़ो यात्रा की सफलता का विस्तार प्रारूप होगा। इस अभियान की शुरुआत 26 जनवरी, 2023 से होगी और 25 मार्च तक सभी ब्लाक कांग्रेस कमेटी में चलाया जायेगा...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत जोड़ो यात्रा के समापन के साथ ही कांग्रेस एक और अभियान शुरू करने जा रही है। 26 जनवरी से पूरे देश में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत की जाएगी। इसमें समाज के सभी वर्गों को कांग्रेस से जोड़ने की कोशिश की जाएगी। कांग्रेस के इस कदम को इस साल देश के नौ राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनावों और 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता का विश्वास हासिल करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में पार्टी के वरिष्ठ नेता मदन मोहन झा ने बताया कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का जन संवाद कार्यक्रम भारत जोड़ो यात्रा की सफलता का विस्तार प्रारूप होगा। इस अभियान की शुरुआत 26 जनवरी, 2023 से होगी और 25 मार्च तक सभी ब्लाक कांग्रेस कमेटी में चलाया जायेगा। अभियान ब्लाक स्तर पर उद्घाटन बैठक के साथ शुरू किया जायेगा। उन्होंने कहा कि 2 महीने के कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ता बूथ लेवल तक दिल्लीवासियों से सम्पर्क साधेंगे। जनसंपर्क के द्वारा भारत जोड़ो यात्रा के मूल संदेश को भी दिल्लीवासियों तक पहुंचाया जाएगा।
अनिल भारद्वाज ने कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत युवा कांग्रेस, एनएसयूआई पूरे ब्लाक में बाईक रैली का आयोजन भी करेंगी। इसके प्रचार प्रसार के लिए सोशल मीडिया ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब, व्हाट्सएप आदि सभी स्तरों का इस्तेमाल किया जायेगा। कार्यक्रम की लॉन्चिंग के लिए आउटडोर विज्ञापन, पोस्टर, होर्डिंग द्वारा भी प्रचार किया जायेगा।