फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress will raise the issue of electoral bonds in Parliament

कांग्रेस संसद में उठाएगी चुनावी बॉन्ड का मुद्दा

Wed, 20 Nov 2019 05:11 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 20 Nov 2019 05:11 AM IST
विज्ञापन
Congress will raise the issue of electoral bonds in Parliament
कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई - फोटो : PTI

कांग्रेस शीत सत्र के दौरान संसद में चुनावी बॉन्ड का मुद्दा उठाकर केंद्र सरकार को घेरेगी। कांग्रेस प्रवक्ता गौरव गोगोई ने बताया कि इसके अलावा केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री द्वारा संसद में झूठ बोलने के लिए विशेषाधिकार उल्लंघन प्रस्ताव भी लाया जाएगा। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने उद्योगपतियों की मदद से चुनावी बॉन्ड के जरिए धन शोधन का नया रास्ता खोज निकाला है।

विज्ञापन


कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा, लोकतंत्र खतरे में है और इसके लिए कांग्रेस अब इस मुद्दे को जारी शीत सत्र में संसद में उठाएगी। उन्होंने कहा तत्कालीन वित्त राज्यमंत्री ने कई बार सदन में झूठ बोला है जिसके खिलाफ विशेषाधिकार उल्लंघन प्रस्ताव लाया जाएगा। गोगोई ने नाम नहीं लिया लेकिन उस वक्त पी राधाकृष्णन वित्त राज्य मंत्री थे।
विज्ञापन


उन्हाेंने बताया कि आर्थिक मोर्चे पर सरकार के कुप्रबंधन, कमीशन और कारगुजारी को उजागर करने के लिए कांग्रेस 14 दिसंबर को दिल्ली में भारत बचाओ आंदोलन का आयोजन करेगी। दलाली को उजागर करने के लिए

विज्ञापन
विज्ञापन

 
आरबीआई नहीं बेचेगा अपनी स्वर्ण आरक्षित निधि

नई दिल्ली। केंद्र सरकार की ओर से वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि भारतीय रिजर्व बैंक न तो अपनी स्वर्ण आरक्षित निधि को बेच रहा है और न ही उसका व्यापार कर रहा है। ठाकुर ने कहा, आरबीआई ने यह भी सूचना दी है कि उसने 5.1 अरब डॉलर का सोना नहीं खरीदा और अपनी आरक्षित स्वर्ण निधि से 1.15 अरब डालर का सोना नहीं बेचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed