{"_id":"60f73bbd754900781b1fcf26","slug":"congress-will-protest-in-every-states-over-pegasus-spyware","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेगासस जासूसी कांड: आज से हर प्रदेश में मोर्चा खोलेगी कांग्रेस, राजभवन के बाहर करेगी प्रदर्शन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पेगासस जासूसी कांड: आज से हर प्रदेश में मोर्चा खोलेगी कांग्रेस, राजभवन के बाहर करेगी प्रदर्शन
Wed, 21 Jul 2021 02:40 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 21 Jul 2021 02:40 AM IST
सार
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, पेगासस रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का टेलीफोन भी हैक किया गया। यही नहीं, 2019 के आम चुनाव में भी मोदी सरकार ने जासूसी कराई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
पेगासस जासूसी कांड को लेकर केंद्र सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस बुधवार को देशभर के हर प्रदेश में मोर्चा खोलेगी। कांग्रेस इस मामले की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग को लेकर हर प्रदेश में बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी और बृहस्पतिवार को पार्टी की प्रदेश इकाई राजभवन के बाहर प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, पेगासस रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का टेलीफोन भी हैक किया गया। यही नहीं, 2019 के आम चुनाव में भी मोदी सरकार ने जासूसी कराई थी।
विज्ञापन
रिपोर्ट से साफ है कि पेगासस समेत एनएसओ के सभी सॉफ्टवेयर सिर्फ सरकार को बेचे गए थे। इससे साफ है कि सरकार ने जासूसी के इरादे से ही यह साफ्टवेयर खरीदा है। वेणुगोपाल ने कहा, कांग्रेस ने तय किया है कि वह इस मामले को राष्ट्रवादी मुद्दा बनाएगी और गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग करेगी।
विज्ञापन