फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress will protest across country on 17 april against increasing Sexual violence against women

'बहुत हुआ महिलाओं पर अत्याचार, अबकी बार मोदी सरकार' जुमले के विरोध में सड़क पर उतरेगी महिला कांग्रेस

Thu, 12 Apr 2018 09:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 12 Apr 2018 09:50 PM IST
विज्ञापन
Congress will protest across country on 17 april against increasing Sexual violence against women
Sushmita Dev - फोटो : ANI
महिलाओं के खिलाफ बढ़ते यौन अपराधों के विरोध में कांग्रेस की महिला ईकाई ऑल इंडिया महिला कांग्रेस (एआईएमसी) ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने का ऐलान कर दिया है। एआईएमसी 17 अप्रैल को देशभर में विरोध प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन


ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की प्रमुख सुष्मिता देव का कहना है कि, प्रधानमंत्री ने देश की महिलाओं से वादा किया था कि, 'बहुत हुआ महिलाओं पर अत्याचार, अबकी बार मोदी सरकार।' महिला संगठन ने कहा है कि, 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' भी पीएम मोदी का जुमले है और वे इसकी भी पोल खोलेंगी। 
विज्ञापन

 


जम्मू के कठुआ में 8 वर्षीय बच्ची के साथ हुआ जघन्य गैंगरेप हो या उत्तर प्रदेश के उन्नाव में विधायक पर रेप के आरोप, महिलाओं के खिलाफ यौन हिंसा की खबरें लगातार आ रही हैं। 

बुजुर्ग महिलाओं से लेकर मासूम बच्चे तक बलात्कार और हत्या की भयावह वारदातों के शिकार हो रहे हैं। साल 2016 में 16,000 से ज्यादा बच्चों का बलात्कार हुआ है जिसमें शिशु भी शामिल हैं।' राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की साल 2016 की रिपोर्ट के मुताबिक 2016 में दर्ज बलात्कार के करीब 39,000 मामलों में 43 फीसदी पीड़ित बच्चे या 18 साल से कम उम्र की लड़कियां थीं। साल 2015 के मुकाबले 2016 में देश में बलात्कार की घटनाओं में 12.4 फीसदी की वृद्धि हुई है। 


पिछले दिनों क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार 2017 में देश में 28,947 महिलाओं के साथ बलात्कार की घटनाएं दर्ज की गई। अगर हिसाब लगाया जाए तो राज्य में हर दिन बलात्कार के 13 मामले होते हैं। जाहिर है, राज्य सरकार के लिए यह आंकड़ा हर लिहाज से शर्मनाक है। इस संख्या में मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा 4,882 महिलाओं के साथ बलात्कार की घटना दर्ज हुई, जबकि इस मामले में उत्तर प्रदेश में 4,816 और महाराष्ट्र में 4,189 की संख्या के साथ देश में दूसरे और तीसरे राज्य के तौर पर दर्ज किए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed