फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress will not tie up with anyone in Karnataka will contest elections alone in 24 assembly constituencies

कर्नाटक:  राज्य में किसी से गठबंधन नहीं करेगी कांग्रेस, 24 विधानसभा क्षेत्रों में अकेले लड़ेगी चुनाव

Thu, 18 Aug 2022 09:43 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलरु Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 18 Aug 2022 09:43 PM IST
सार

कर्नाटक कांग्रेस के मुखिया ने कहा कि कांग्रेस 224 विधानसभा क्षेत्रों में अकेले लड़ेगी और हमें विश्वास है कि हम 130+ से अधिक सीटों के प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएंगे।

विज्ञापन
Congress will not tie up with anyone in Karnataka will contest elections alone in 24 assembly constituencies
डीके शिवकुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार ने कहा कि राज्य में गठबंधन नहीं होगा। कांग्रेस 224 विधानसभा क्षेत्रों में अकेले लड़ेगी और हमें विश्वास है कि हम 130+ से अधिक सीटों के प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएंगे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की बहुत ज्यादा परवाह नहीं है कि मुख्यमंत्री कौन होगा? उनकी जिम्मेदारी कर्नाटक की भलाई के लिए कांग्रेस को जीत दिलाने की है। शिवकुमार ने दावा किया कि कर्नाटक की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह से विफल रही है। उसे पता है कि वह चुनाव नहीं जीत रही है, इसलिए वह ध्रुवीकरण का सहारा ले रही है।
विज्ञापन


शिवकुमार ने कहा कि जिस दिन से मैंने प्रदेश अध्यक्ष पद की कमान संभाली, उसी दिन से मैं विधानसभा चुनाव को लक्ष्य बनाए हुए हूं। मैं यह पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि कर्नाटक में डबल इंजन की सरकार का कोई फायदा नहीं है। लोग भी यह जानते हैं। उन्हें पता है कि कर्नाटक में कोई शासन नहीं है और यह देश में भ्रष्टाचार की राजधानी बन गया है। आगामी चुनाव में भ्रष्टाचार सबसे बड़ा मुद्दा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिद्धरमैया से मतभेद की अटकलें
बीते कई दिनों से कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और शिवकुमार के बीच मतभेद की खबरें आ रही हैं। दोनों मुख्यमंत्री पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। प्रदेश में अगले साल के मध्य में विधानसभा चुनाव होने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed