फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress will hold nationwide protest in all state headquarters against Akhil Bharat Hindu Mahasabha

गांधी के पोस्टर पर गोली चलाने के विरोध में हिंदू महासभा के खिलाफ प्रदर्शन करेगी कांग्रेस

Sun, 03 Feb 2019 01:38 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 03 Feb 2019 01:38 PM IST
विज्ञापन
Congress will hold nationwide protest in all state headquarters against Akhil Bharat Hindu Mahasabha
महात्मा गांधी को गोली मारती अखिल भारत हिंदू महासभा की राष्ट्रीय सचिव पूजा शकुन पाण्डेय - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस पार्टी कल देशभर में अखिल भारतीय हिंदू महासभा के सदस्यों के खिलाफ सभी राज्य मुख्यालयों में सुबह के 10 बजे से विरोध-प्रदर्शन करेगी। यह प्रदर्शन महात्मा गांधी के पुतले पर गोली मारने और नाथूराम गोडसे की मूर्ति पर माला चढ़ाने के विरोध ने किया जाएगा। यह घटना उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में 30 जनवरी को घटित हुई थी। माना जा रहा है कि इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भी शामिल होंगे।

विज्ञापन


बता दें कि अखिल भारत हिंदू महासभा की राष्ट्रीय सचिव पूजा शकुन पाण्डेय ने 30 जनवरी को महात्मा गांधी जी की पुण्य तिथि को नाथूराम गोडसे की याद में शौर्य दिवस के रूप में मनाया था। पूजा शकुन ने गांधी जी के पुतले को तीन गोली मारकर उसका दहन किया। पुलिस ने इस मामले में नौ नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन


महासभा ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया था। इस कार्यक्रम का नाम महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे की याद में शौर्य दिवस रखा था। इसमें पूजा शकुन पांडेय ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को गद्दार बताया। गोडसे को भगवान कृष्ण की संज्ञा दी। शकुन ने कहा कि अगर गांधी और जीवित रहते तो देश का विभाजन और कई बार हो जाता। इसीलिए गांधी की तस्वीर को तीन गोली मार कर उनका पुतला भी दहन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शकुन ने कहा था कि नाथूराम गोडसे ने देश का बंटवारा कराने वाले का वध किया था। इसीलिए अखिल भारत हिंदू महासभा 30 जनवरी को गांधी वध को शौर्य दिवस के रूप में मनाती है। जैसे गोडसे ने गांधी के वध किया था, ठीक उसी तरह से महासभा ने भी प्रदर्शन किया है। हम गोडसे पर गर्व करते हैं।

इस मामले में गांधी पार्क थाने के एसआई संजीव कुमार ने अखिल भारतीय हिंदू महासभा की राष्ट्रीय सचिव पूजा शकुन पांडेय, उनके पति अशोक कुमार पांडेय, मनोज, राजीव, जयवीर शर्मा, अभिषेक, गजेंद्र कुमार, अनिल वर्मा, महिला कार्यकर्ता उत्तमा सिंह व एक अज्ञात सहित कुल दस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed