फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress will challenge the CVC appointment case in court

सीवीसी नियुक्ति मामले को कोर्ट में चुनौती देगी कांग्रेस

Wed, 19 Feb 2020 10:10 PM IST
Trainee Trainee अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Wed, 19 Feb 2020 10:10 PM IST
सार

मनीष तिवारी ने मीडिया में आरोप लगाया कि बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जेब से एक नाम निकाला और नियुक्ति कर दी गई। आखिर सरकार संवैधानिक पद पर और भ्रष्टाचार पर निगरानी रखने वाली संस्था में अपनी पसंद का व्यक्ति क्यों बैठाना चाहती है।

विज्ञापन
Congress will challenge the CVC appointment case in court
कांग्रेस नेता मनीष तिवारी - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस मुख्य सतर्कता आयुक्त और सतर्कता आयुक्त के पद पर नियुक्ति के लिए अपनाई गई प्रक्रिया को कोर्ट में चुनौती देगी। प्रवक्ता मनीष तिवारी का कहना कि नियुक्ति में नियम कानून और प्रक्रिया को दरकिनार किया गया जो असंवैधानिक है।

विज्ञापन


लिहाजा अदालत में इस गंभीर और संवेदनशील मामले को चुनौती का विकल्प खुला है। कांग्रेस ने नियुक्ति प्रक्रिया खारिज कर,नई सर्च कमेटी बना नए आवेदन मंगाकर नई नियुक्ति की मांग की है। दोनों पदों पर नियुक्ति की अधिसूचना अभी जारी होनी है।
विज्ञापन

 
मनीष तिवारी ने मीडिया में आरोप लगाया कि बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जेब से एक नाम निकाला और नियुक्ति कर दी गई। आखिर सरकार संवैधानिक पद पर और भ्रष्टाचार पर निगरानी रखने वाली संस्था में अपनी पसंद का व्यक्ति क्यों बैठाना चाहती है। सरकार क्या छुपाना चाहती है जो नियम कानूनों की धज्जियां उड़ाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


तिवारी ने कहा देश में चतुर्थ क्लास के कर्मचारी की सीधी नियुक्ति नहीं हो सकती है ऐसे में प्रधानमंत्री ने बैठक में तुगलकी फरमान सुनाते हुए राष्ट्रपति के सचिव संजय कोठारी को नया मुख्य सतर्कता आयुक्त नियुक्त कर दिया। जबकि उन्होंने इस पद के लिए आवेदन तक नहीं किया था। जिस व्यक्ति को भ्रष्टाचार रोकने की जिम्मेदारी दी गई है उसकी नियुक्ति प्रक्रिया गैरकानूनी और असंवैधानिक है।
 
तिवारी ने बताया कि बैठक में प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और सर्च कमेटी के सामने लोकसभा में विपक्ष की बड़ी पार्टी के नाते कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी शामिल हुए थे। उन्होंने बैठक में अपने संविधान और नियम-कानूनों का हवाला दिया तो प्रधानमंत्री ने भी उनकी बातों पर सहमति जताई लेकिन उनकी ओर से कोठारी का नाम रखा गया। न तो उन्होंने आवेदन किया और न ही सर्च कमेटी की ओर से उनके नाम पर संज्ञान लिया गया था।


इसी प्रकार सतर्कता आयुक्त के पद के लिए जो आवेदन आए थे उसमें वित्त सचिव राजीव कुमार भी शामिल हैं। जबकि वे सर्च कमेटी में भी बतौर सदस्य शामिल है। ऐसा कैसे हो सकता है कि जिस व्यक्ति ने खुद आवेदन किया हो वो अपना या दूसरे अन्य आवेदकों पर कोई फैसला ले सकता है। तिवारी ने बताया कि दोनों पदों के लिए करीब 180 लोगों ने आवेदन किया था। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed