फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress will be weak in Rajya Sabha even after government in many states

कई राज्यों में सरकार होने के बावजूद राज्यसभा में कमजोर होगी कांग्रेस

Thu, 09 Jan 2020 06:58 AM IST
आसिम खान अनूप वाजपेयी, नई दिल्ली
अनूप वाजपेयी, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Thu, 09 Jan 2020 06:58 AM IST
विज्ञापन
Congress will be weak in Rajya Sabha even after government in many states
कांग्रेस

कांग्रेस की कुछ राज्यों में सत्ता में वापसी के बावजूद इस वर्ष होने वाले द्विवार्षिक राज्यसभा चुनाव में उसकी स्थिति कमजोर होगी। इस साल कांग्रेस की 17 सीटें खाली हो रही हैं, लेकिन दस सीट भी मिलना मुश्किल हैं। दरअसल, कांग्रेस की खाली होने वाली ज्यादातर सीटें अन्य दलों और भाजपा शासित राज्य हैं। उत्तराखंड, ओडिशा, यूपी, मिजोरम, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश से रिटायर हो रहे सदस्यों की वापसी नामुमकिन है। कांग्रेस को छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, राजस्थान से अतिरिक्त सीटें मिलने की उम्मीद है। 

विज्ञापन


मोतीलाल वोरा, दिग्विजय सिंह, बीके हरिप्रसाद, राजबब्बर, राजीव गौड़ा, मधुसूदन मिस्त्री, पीएल पूनिया, कुमारी शैलजा जैसे नेता वापसी की कोशिश करेंगे। जबकि ज्योतिरादित्य सिंधिया, केसी वेणुगोपाल, मल्लिकार्जुन खरगे, प्रमोद तिवारी, राजीव शुक्ला, रणदीप सुरजेवाला जैसे नेता कांग्रेस शासित राज्यों से राज्यसभा पहुंचने की लाइन में हैं। कांग्रेस शासित राज्य छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और राजस्थान में दो-दो सीटें मिलेंगी, वहीं झारखंड में खाली हो रही दो सीटों में एक पर कांग्रेस दावा जरूर कर सकती है।
विज्ञापन


ये सीटें जाएंगी हाथ से
यूपी से राज्यसभा सांसद पीएल पूनिया नवंबर में रिटायर होंगे। राज्य में कांग्रेस के नौ विधायक हैं, ऐसे में ये सीट खोनी पड़ेगी। उत्तराखंड से राजबब्बर का टर्म भी पूरा हो रहा है। यहां भी कांग्रेस को सीट नहीं मिलेगी। वहीं हिमाचल और ओडिशा में भी सीट गंवानी पड़ेगी। कर्नाटक से भी रिटायर हो रहे दो सदस्यों में जेडीएस के समर्थन के बिना एक भी सीट पर वापसी संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्थान में खुलेगा खाता
राजस्थान में अप्रैल में तीन सीट एक साथ खाली होंगी। यहां अभी तक तीनों राज्यसभा सीटें भाजपा की हैं। कांग्रेस को दो सीटें मिल सकती हैं, जबकि तीसरे के लिए भाजपा और कांग्रेस में खींचतान होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed