फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress will announce nomination and new president on December 4

सोमवार को नामांकन और सोमवार को ही कांग्रेस के नये अध्यक्ष घोषणा

Sat, 02 Dec 2017 03:30 PM IST
शशिधर पाठक/ अमर उजाला, नई दिल्ली
शशिधर पाठक/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 02 Dec 2017 03:30 PM IST
विज्ञापन
Congress will announce nomination and new president on December 4
राहुल गांधी - फोटो : SELF

11 दिसंबर को देश भर से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पार्टी के मुख्यालय 24 अकबर रोड में होंगे। यह दिन भी सोमवार का होगा और इसी दिन राहुल गांधी को अध्यक्ष पद पर चुने की घोषणा के पूरे आसार है। इस दिन के लिए वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने भी खोज-खबर लेनी शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि 11 दिसंबर के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने खुद को फ्री रखा है, ताकि वह अपने चुने गए नए अध्यक्ष को बधाई दे सकें।

विज्ञापन


इससे पहले 4 दिसंबर को कांग्रेस उपाध्यक्ष अपनी प्रोन्नति के लिए नये अध्यक्ष के उम्मीदवार के तौर पर नामांकन करेंगे। सूत्र बताते हैं कि वह करीब 11.30 बजे अपना नामांकन कर सकते हैं। पार्टी उपाध्यक्ष के नामांकन के लिए उनके स्तर पर काफी तैयारियां हो रही हैं। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि नई चुनौती के लिए आगे बढ़ने से पहले वह विधिवत पूजा अर्चना करेंगे। मां का आशीर्वाद लेकर नामांकन करने आएंगे।
विज्ञापन


पढ़ें- राहुल गांधी के हर मूवमेंट पर रहती है सोनिया की निगाह
विज्ञापन
विज्ञापन


क्यों चुना सोमवार का दिन
सोमवार का दिन सनातन धर्म के अनुयाइयों के अनुसार भगवान शिव का दिन है। इसी दिन से सप्ताह की शुरुआत होती है। ऐसे में इसका अच्छा खासा धार्मिक महत्व है। माना यह जा रहा है कि इसके लिए कांग्रेस उपाध्यक्ष के कार्यालय ने बाकायदा मुहुर्त भी निकलवाया है। इस मुहुर्त पर ही राहुल गांधी नामांकन करेंगे। 

4 दिसंबर को ही सायं 3 बजे तक नामांकन का अंतिम दिन है। यानी यदि राहुल गांधी के विरोध में कोई और सदस्य नामांकन नहीं करता तो उनकी निर्विरोध उम्मीदवारी तय है। लेकिन सूत्र बताते हैं कि 4 दिसंबर या फिर 5 दिसंबर को उनके अध्यक्ष निर्वाचित होने की औपचारिक घोषणा नहीं होगी। बल्कि इसके लिए पार्टी चुनाव प्रक्रिया का पूरा पालन करेगी। सूत्र बताते हैं कि यह घोषणा 11 दिसंबर को ही होगी। उसी दिन राहुल गांधी को बधाई दी जा सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed