फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress waged Speak Up for Democracy campaign on political battle of Rajasthan siege of Raj bhavans across the country today

राजस्थान के सियासी रण पर कांग्रेस ने छेड़ा स्पीक अप फॉर डेमोक्रेसी अभियान, देशभर में राजभवनों का घेराव आज

Mon, 27 Jul 2020 01:30 AM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली/जयपुर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली/जयपुर Published by: अवधेश कुमार Updated Mon, 27 Jul 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
Congress waged Speak Up for Democracy campaign on political battle of Rajasthan siege of Raj bhavans across the country today
समर्थक विधायकों के साथ अशोक गहलोत (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

राजस्थान में राजनीतिक घमासान और सरकार बनाम राज्यपाल के अधिकारों को लेकर कांग्रेस ने रविवार को पूरे देश में स्पीक अप फॉर डेमोक्रेसी अभियान शुरू कर भाजपा पर निशाना साधा। सोमवार को कांग्रेस देशभर के राजभवनों का घेराव करेगी। अभियान के बहाने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं ने राजस्थान के सियासी घमासान पर भाजपा को घेरा।

विज्ञापन


राहुल ने ट्वीट किया कि भारत का लोकतंत्र संविधान के आधार पर जनता की आवाज से चलेगा। वहीं, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि संकट के समय नेतृत्व की पहचान होती है। कोरोना के राष्ट्रीय संकट में देश को जनहित में काम करने वाले नेतृत्व की जरूरत है।
विज्ञापन


मगर केंद्र की भाजपा सरकार ने जनता द्वारा चुनी गई सरकारों को गिराने की कोशिश कर अपनी मंशा और अपना चरित्र साफ कर दिया है, जनता जवाब देगी। इससे पहले कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने अभियान को लेकर कहा कि पहले मध्यप्रदेश व अब राजस्थान में प्रजातंत्र की दिनदहाड़े हत्या का भाजपाई षड्यंत्र बेनकाब हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रजातंत्र दिल्ली दरबार की दासी है। क्या बहुमत दिल्ली के हाथों की कठपुतली है। क्या वोट के शासन के मायने नहीं हैं, अगर नहीं तो मिल कर आवाज उठाएं।

सड़कों पर लड़ें या अदालत में, कांग्रेस में दो राय...

राजस्थान की लड़ाई को कांग्रेस सड़क पर लड़ना चाहती है। राजस्थान हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में मामला चूंकि विधानसभा स्पीकर की ओर से दाखिल हुआ है लिहाजा पार्टी खुद को इससे अलग मान रही है। वहीं स्पीकर का मुकदमा लड़ रहे वकील कपिल सिब्बल से जुडे़ सूत्रों ने उन खबरों का खंडन किया कि सुप्रीम कोर्ट से मुकदमा वापस ले रहे हैं। न्यायालयों से राहत न मिलती देख और मामले के लंबा खिंचने को भांपकर कांग्रेस अब सीधे भाजपा से टकराव कर जनता की सहानुभूति और पर्दे के पीछे खड़ी भाजपा को सामने लाने की रणनीति अपनाई है।

हरियाणा में रुके पायलट, बागियों को भाजपा का संरक्षण: पूनिया

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद पीएल पूनिया ने भाजपा पर सचिन पायलट के साथ राजनीति करने का आरोप लगाया है। पुनिया ने आरोप लगाते हुए कहा है कि प्रदेश में राजनीतिक अस्थिरता की कोशिश कर रहे सचिन पायलट समेत बागी विधायक हरियाणा के होटल में भाजपा के संरक्षण के साथ रह रहे हैं। हालांकि, पुनिया के इन आरोपों को भाजपा ने निराधार बताया है।

राजस्थान के राजनीतिक संकट पर बात करते हुए पूनिया ने कहा कि एक बात पूरी तरह से स्पष्ट है कि भाजपा अशोक गहलोत की सरकार को अस्थिर करने की साजिश रच रही है। सचिन पायलट और उनके कैंप के विधायक हरियाणा के होटल में रह रहे हैं और किसी को भी उनसे मिलने नहीं दिया जा रहा है। ये सभी लोग यहां भाजपा के संरक्षण में हैं।

अनिल विज बोले, कांग्रेस आरोप पूरी तरह निराधार

पूनिया के आरोपों पर हरियाणा के मंत्री और भाजपा नेता अनिल विज ने सफाई देते हुए कहा, कांग्रेस के आरोप पूरी तरह से निराधार हैं। विज ने कहा कि राजस्थान के राजनीतिक संकट में भाजपा की कोई भूमिका नहीं है। इसके अलावा हरियाणा सरकार का भी इससे कोई संबंध नहीं है। हरियाणा में गहलोत सरकार के किसी भी मंत्री को बंधक बनाकर नहीं रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed