{"_id":"59bf3a5c4f1c1b1f688b51f3","slug":"congress-vp-rahul-gandhi-will-start-campaigning-from-gujarat-dwarka-for-assembly-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात चुनाव: कांग्रेस ने बनाई रणनीति, द्वारका से प्रचार शुरू करेंगे राहुल","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
गुजरात चुनाव: कांग्रेस ने बनाई रणनीति, द्वारका से प्रचार शुरू करेंगे राहुल
टीम डिजिटल अमर उजाला
Updated Mon, 18 Sep 2017 03:59 PM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी
- फोटो : pti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने कमर कस ली है। पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी गुजरात की देवभूमि द्वारका से प्रचार शुरू कर सकते हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता शक्ति सिंह गोहिल ने कैंपेनिंग की जानकारी दी और बताया कि 'नवसर्जन गुजरात' के नाम से इस कैंपेनिंग की शुरुआत राहुल 25 सितंबर से करेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण के आर्शीवाद के साथ ही प्रचार की शुरुआत की जाएगी। सौराष्ट्र में राहुल गांधी द्वारका से प्रचार शुरु करेंगे और फिर जामनगर, राजकोट और चोटिला भी जाएंगे। यहां वे दाडिंया समारोह में भी शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस ने अपनी रणनीति में प्रचार के लिए गुजरात को चार जोन्स में बांटा है और ऐसा माना जा रहा है कि राहुल हर जोन में करीब 3 दिन पार्टी की ओर से प्रचार करेंगे। गोहिल ने बताया कि वे अपेक्षा करते हैं राहुल हर जोन में रोड शो, पब्लिक मीटिंग, किसानों संग नुक्कड़ सभा के जरिए पूरा टाइम देंगे।
विज्ञापन
पहले जोन सौराष्ट्र और कच्छ, दूसरी उत्तरी गुजरात, तीसरी दक्षिणी गुजरात और चौथी मध्य गुजरात है। गुजरात के पार्टी जनरल सेक्रेटरी अशोक गहलोत ने बताया कि 18 सितंबर को अहदाबाद में बैठक की जाएगी, जिसके बाद ही प्रचार के लिए रूट तय किए जाएंगे।