'मोदी ने अपने 15 दोस्तों में बांटे एक लाख करोड़'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने अपने 15 उद्योगपति दोस्तों में एक लाख दस हजार करोड़ रुपया बांट दिया है। यदि इस पैसे से किसानों का ब्याज माफ करते या फिर सीमा पर लड़ने वाले जवानों की मदद की जाती तो देश का भला होता। उन्होंने कहा कि ढाई साल में मोदी सरकार एक भी वादा पूरा नहीं कर पाई है।
किसान यात्रा लेकर मथुरा पहुंचे राहुल गांधी ने शनिवार सुबह 10:30 बजे अपने रोड शो की शुरुआत मसानी चौक पर स्थित महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण और भगवान द्वारिकाधीश के दर्शन कर की। यहां से होलीगेट पर पहुंचे और सभा को संबोधित किया।
अपने संबोधन की शुरुआत में लोगों से सीधा संवाद करते हुए पूछा कि बताइए ढाई साल हो गए मोदी सरकार को, क्या किसी के खाते में 15 लाख रुपये आए? बेरोजगारी दूर हुई? अच्छे दिन आए? पेट्रोल-डीजल के दाम कम हुए? इसके बाद बोले ‘मैं प्रधानमंत्री को डायरेक्शन दे रहा हूं कि यदि वह मेरे अनुसार काम करेंगे तो देश का भला हो सकता है।
'मनरेगा से रोजगार दें, किसानों का कर्ज माफ करें'
मनरेगा से रोजगार दें, किसानों का कर्ज माफ करें,’। उन्होंने कहा जब हमारी सरकार थी तब किसानों का 70 हजार करोड़ रुपया माफ किया था। गांव की जेब में पैसा पहुंचा था। छोटे दुकानदारों की तरक्की हुई, लेकिन यहां तो मोदी ने एक लाख दस हजार करोड़ रुपया अपने 15 दोस्तों में ही बांट दिया। जबकि कर्ज में डूबा किसान सुइसाइड कर रहा है।
सीमा पर लड़ रहे जवान परेशान हैं। सेना को 7वें पे कमीशन में जो पैसा दिया गया है उसे सेना के चीफ लेने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने कहा कि पैसा कम है। सैनिकों का पैसा बढ़ाया जाना चाहिए था। ऐसा नहीं है कि सरकार के पास पैसा न हो। आज भी 10 लाख करोड़ रुपया पड़ा हुआ है।
यदि सरकार चाहे तो गरीबी दूर कर सकती है, लेकिन नीयत ही नहीं है। इस दौरान किसान रथ पर कांग्रेस के विधायक प्रदीप माथुर, जिलाध्यक्ष सोहन सिंह सिसौदिया और शहर अध्यक्ष आबिद हुसैन मौजूद रहे।