अनंतनाग हमले को लेकर गृह मंत्रालय में बैठक, कांग्रेस ने सरकार से की उचित कार्रवाई की मांग
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
कश्मीर के अनंतनाग में जवानों पर हुए आंतकी हमले को लेकर गृह मंत्रालय में बैठक चल रही है। सीआरपीएफ डीजी आरआर भटनागर गृह मंत्रालय पहुंचे। यहां वह गृह सचिव राजीव गुप्ता से इस हमले को लेकर बातचीत करेंगे।
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
CRPF Director General (DG) RR Bhatnagar arrives at Ministry of Home Affairs to meet Home Secretary Rajiv Gauba to brief him about yesterday's terror attack in Anantnag of Jammu & Kashmir in which 5 CRPF personnel lost their lives pic.twitter.com/DIxVsJLlxt
— ANI (@ANI) June 13, 2019
वहीं कांग्रेस ने मोदी सरकार और खुफिया एजेंसियों से आग्रह किया है कि भविष्य में आतंकी हमलों को रोकने के लिए उचित कार्रवाई करें।
बता दें दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले में बुधवार को बाइक सवार दो आतंकियों के हमले में सीआरपीएफ के पांच जवान शहीद हो गए थे। जबकि तीन जवान घायल हुए हैं। आतंकियों ने सीआरपीएफ की पेट्रोलिंग पार्टी पर पहले अंधाधुंध गोलियां बरसाईं फिर ग्रेनेड हमला किया। घटना की जिम्मेदारी आतंकी संगठन अल उमर मुजाहिदीन ने ली है। हालांकि, कहा जा रहा है कि इसमें जैश-ए-मोहम्मद का हाथ है।
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट करते हुए कहा है, "अनंतनाग में एक आतंकी हमले में पांच बहादुर सीआरपीएफ जवान शहीद हुए और चार घायल हुए हैं, ये सुनकर चिंतित हूं। हमारे जवानों की वीरता को मेरा सलाम।
सरकार और खुफिया एजेंसियों को उचित कार्रवाई करनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसे हमलों पर अंकुश लगाया जा सके।"
Disturbing to learn that 5 brave CRPF Jawans have been martyred & 4 Jawans injured in a terror attack in Anantnag
— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) June 13, 2019
My salutations to the valour of our Jawans🇮🇳
Govt & intelligence agencies must take suitable action so that attacks be curtailed in future https://t.co/9KaRVnircK
जिस वक्त हमला हुआ तब सीआरपीएफ 116 बटालियन तथा पुलिस की संयुक्त पिकेट वहां तैनात थी। गोलियों की आवाज सुनकर एसएचओ तथा डिवीजनल अफसर रक्षक वाहन से वहां पहुंचे तो आतंकियों ने दोनों गाड़ियों को निशाना बनाकर ग्रेनेड फेंके। घटना के बाद एक आतंकी मौके से भाग निकला।