Haryana Result: हरियाणा में बाजी पलटती देख ECI पहुंची कांग्रेस, वेबसाइट पर नतीजे देर से अपलोड होने की शिकायत
Jairam Naresh On Haryana Election Result : कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि लोकसभा चुनावों की तरह हरियाणा में फिर से चुनाव आयोग की वेबसाइट पर रुझानों को अपलोड करने की गति धीमी है।
विस्तार
हरियाणा में बाजी पलटने के बाद कांग्रेस चुनाव आयोग पहुंच गई है। कांग्रेस ने चुनाव आयोग से शिकायत की है कि सुबह नौ बजे से 11 बजे के बीच हरियाणा के नतीजों को बेवसाइट पर अपलोड करने में देरी की गई है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि नतीजों को अपडेट करने की धीमी गति के चलते नई-नई कहानियां गढ़ी जा रही हैं। उन्होंने चुनाव आयोग से कहा कि हरियाणा चुनावों के सटीक आंकड़े जारी करने के निर्देश जारी किए जाएं।
इससे पहले कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि लोकसभा चुनावों की तरह हरियाणा में फिर से चुनाव आयोग की वेबसाइट पर रुझानों को अपलोड करने की गति धीमी है। हमें उम्मीद है कि चुनाव आयोग हमारे सवालों का जवाब देगा। 10-11 राउंड के नतीजे जारी हो चुके हैं। लेकिन चुनाव आयोग की वेबसाइट पर केवल 4-5 राउंड ही अपडेट किए गए हैं। यह प्रशासन पर दबाव बनाने की एक रणनीति है।
उन्होंने कहा कि निराश होने की जरूरत नहीं है। खेल खत्म नहीं हुआ है। माइंड गेम खेले जा रहे हैं। जनादेश मिलने जा रहा है। कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है।
#WATCH | #HaryanaAssemblyPolls2024 | Delhi: Congress General Secretary in-charge Communications, Jairam Ramesh says, "We are filing a memorandum in the next 5-7 minutes. We are lodging a complaint. We hope that the EC will answer our questions. The results of 10-11 rounds are… pic.twitter.com/yCQwNJ9CG0
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) October 8, 2024
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि चुनाव आयोग के आंकड़ों के जरिये गिने गए राउंड की वास्तविक संख्या और टेलीविजन पर दिखाए जा रहे राउंड की संख्या में अंतर है। चुनाव आयोग के आंकड़े पीछे हैं। अभी भी चौथे या पांचवें राउंड का डाटा दिखाया जा रहा है। जबकि 11 राउंड की गिनती हो चुकी है। हमारे महासचिव संचार ने चुनाव आयोग को ट्वीट कर पूछा है कि क्या हरियाणा में स्थानीय प्रशासन पर दबाव बनाकर डाटा अपलोडिंग में देरी की जा रही है? जबकि जम्मू-कश्मीर में हर राउंड की गिनती के साथ लाइव डाटा अपलोड किया जा रहा है।
#WATCH | On Haryana, J&K election trends, Congress leader Pawan Khera says, "There is a mismatch in the actual number of rounds counted and the number of rounds being shown on the television through the Election Commission data. The EC data is lagging behind, they are still… pic.twitter.com/LROgMXa9VC
— ANI (@ANI) October 8, 2024
दरअसल चुनावी रुझानों में हरियाणा में भाजपा 49 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस 35 सीटों पर आगे है। वहीं इनेलो 2 सीटों पर और अन्य चार सीटों पर आगे हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.