फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress to support Uddhav-led shiv Sena candidate in Assembly bypoll in Mumbai

Assembly Bypoll: अंधेरी ईस्ट उपचुनाव में उद्धव गुट को कांग्रेस का समर्थन, भाजपा इन्हें बना सकती है उम्मीदवार

Wed, 05 Oct 2022 05:31 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Wed, 05 Oct 2022 05:31 PM IST
सार

उद्धव गुट के शिवसेना उम्मीदवार को समर्थन देने का एलान करते हुए नाना पटोले ने कहा कि भाजपा के खिलाफ लड़ाई में कांग्रेस अंधेरी पूर्व उपचुनाव में अपना उम्मीदवार नहीं उतारेगी। हम शिवसेना के उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत से काम करेंगे।
 

विज्ञापन
Congress to support Uddhav-led shiv Sena candidate in Assembly bypoll in Mumbai
नाना पटोले - फोटो : पीटीआई

विस्तार

छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए चुनाव आयोग ने कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। इन छह सीटों में मुंबई की अंधेरी ईस्ट सीट भी शामिल है। यहां उपचुनाव शिवसेना विधायक रमेश लटके की मौत के कारण कराया जा रहा है। चुनाव आयोग के कार्यक्रम के मुताबिक, इन छह सीटों पर तीन नवंबर को उपचुनाव कराया जाएगा और छह नवंबर को मतगणना की जाएगी। वहीं, कांग्रेस ने बुधवार को मुंबई के अंधेरी पूर्व विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव में उद्धव ठाकरे गुट के शिवसेना के उम्मीदवार को समर्थन देने की घोषणा कर दी है। 

विज्ञापन


महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने कहा कि उनकी पार्टी मृतक विधायक की पत्नी रुतुजा लटके का समर्थन करेगी। गौरतलब है कि उद्धव गुट के शिवसेना विधायक रमेश लटके की मौत हो जाने के बाद हो रहे उपचुनाव के लिए पार्टी ने रुतुजा लटके को मैदान में उतारा है।
विज्ञापन


नाना पटोले ने कहा कि शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस की महा विकास अघाड़ी (एमवीए) का गठन 2019 के विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद महाराष्ट्र के हित में किया गया था। एमवीए का उद्देश्य सांप्रदायिकता को बढ़ावा देने वाली भाजपा को सत्ता से बाहर रखने के लिए किया गया था। एमवीए गठबंधन सरकार ने लोगों के कल्याण के लिए कई फैसले लिए। आरोप लगाते हुए महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि भाजपा ने सरकार गिराने के लिए ईडी और सीबीआई जैसी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग किया, लेकिन एमवीए को तोड़ने के उसके प्रयास सफल नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उद्धव गुट के शिवसेना उम्मीदवार को समर्थन देने का एलान करते हुए नाना पटोले ने कहा कि भाजपा के खिलाफ लड़ाई में कांग्रेस अंधेरी पूर्व उपचुनाव में अपना उम्मीदवार नहीं उतारेगी। हम शिवसेना के उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत से काम करेंगे।

इस बीच, शहर के कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद मिलिंद देवड़ा ने कहा कि शिवसेना को अगली बार कांग्रेस उम्मीदवार का समर्थन करना चाहिए। उन्होंने ट्वीट किया कि जब तक गठबंधन धर्म का ईमानदारी से पालन किया जा रहा है, गठबंधन करने में कोई बुराई नहीं है।


गौरतलब है कि जून माह में शिवसेना में फूट के बाद राज्य में यह पहला चुनाव हो रहा है। ऐसे में यह और भी महत्वपूर्ण हो जाता है। दरअसल, दो बार के विधायक रमेश लटके की मौत इस साल 11 मई को दुबई की यात्रा के दौरान हो गई थी। उन्होंने 2014 में कांग्रेस के उम्मीदवार सुरेश शेट्टी को हराया था। इस उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार को लेकर कहा जा रहा है कि भाजपा की योजना मुर्जी पटेल को उम्मीदवार बनाने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed