फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress to protest against Demonetisation

नोटबंदी के खिलाफ पांच को देश में हल्ला बोल करेगी कांग्रेस

Tue, 27 Dec 2016 04:09 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 27 Dec 2016 04:09 PM IST
विज्ञापन
Congress to protest against Demonetisation
- फोटो : self

नोटबंदी पर अपनी ढफली अपना राग अलाप रही विपक्षी पार्टियों के बिना कांग्रेस अब अपने दम पर सरकार से भिडने की रणनीति बना रही है। नोटबंदी के कारण जनता को हो रही परेशानी से चिंतित कांग्रेस पार्टी आगामी पांच जनवरी को प्रदर्शन करेगी।

विज्ञापन


कांग्रेस ने इस बात का ऐलान करते हुए कहा है कि वह पांच जनवरी को देश के सभी जिला मुख्यालयों को और आठ जनवरी को सभी ब्लॉक आफिसों में प्रदर्शन रकर जनता पर हो रहे अत्याचार और प्रधानमंत्री के निजी घोटाले की ओर लोगों का ध्यान आकर्षित करेगी।
विज्ञापन


राहुल गांधी की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि नोटबंदी के खिलाफ लड़ाई में आम लोगों को भी शामिल किया जाए। सूत्रों के अनुसार इसके अलावा कांग्रेस नोटबंदी के खिलाफ 29 और 30 दिसंबर को भी केंद्रीय और राज्‍य लेवल पर प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री के नोटबंदी घोटाले को उजागर करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

नोटबंदी शताब्दी का सबसे बड़ा घोटाला

Congress to protest against Demonetisation

नोटबंदी को शताब्दी का सबसे बड़ा घोटाला बताते हुए कहा कि 46 दिन में 64 बार गाइडलाइन बदली गई। इससे पता चलता है कि सरकार की कोई तैयारी नहीं थी। यह फैसला सिर्फ एक प्रतिशत पूंजीपतियों के फायदे के लिए किया गया।

अंधरापुल स्थित एक होटल में मीडिया से मुखातिब प्रमोद तिवारी ने कहा कि मोदी सरकार ने जनता का भरोसा तोड़ा है। नोटबंदी का सबसे अधिक असर गांवों और किसानों पर पड़ा है। कहा कि नोटबंदी के बाद कैशलेस ट्रांजेक्शन के लिए पेटीएम को बढ़ावा दिया गया। इसमें चीन की अलीबाबा कंपनी का कितना शेयर है, यह स्वदेशी का नारा देने वालों को जनता को बताना चाहिए।

यह सीधे तौर पर चीन को लाभ पहुंचाया जा रहा है। प्रधानमंत्री पर राहुल गांधी के लगाए आरोपों पर कहा कि जिस तरह डायरी में नाम आने के बाद मोतीलाल वोरा, माधव राव सिंधिया और लाल कृष्ण आडवाणी ने इस्तीफा दिया था, उसी तरह नैतिकता के आधार पर प्रधानमंत्री को भी इस्तीफा देना चाहिए। प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में गठबंधन के सवाल पर कहा कि कांग्रेस अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। किसी से गठबंधन नहीं होगा। पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी बैठकें कर रहे हैं। जल्द ही प्रत्याशियों का फैसला हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed