स्वतंत्रता दिवस: आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाने के लिए पूरे साल कार्यक्रमों का आयोजन करेगी कांग्रेस
कांग्रेस ने सोमवार को कहा कि पार्टी ने फैसला किया है कि देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाने के लिए कार्यक्रमों की एक श्रृंखला आयोजित की जाएगी। यह निर्णय पार्टी के महासचिवों, प्रभारियों और पीसीसी (प्रदेश कांग्रेस समिति) अध्यक्षों की बैठक में लिया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने कहा कि देश की स्वतंत्रता की 75वीं सालगिरह मनाने के लिए पूरे साल चलने वाले कार्यक्रमों के आयोजन के लिए समितियां गठित करने का फैसला किया गया है। उन्होंने एक बयान में कहा, '14 अगस्त की शाम को सभी जिलों में 'स्वतंत्रता सेनानी एवं शहीद सम्मान दिवस' मनाएगी। इस दौरान स्वतंत्रता सेनानियों, उनके परिजनों और शहीदों के परिवारों को सम्मानित किया जाएगा।'
वेणुगोपाल ने कहा कि ये कार्यक्म स्वतंत्रता संग्राम या स्वतंत्रता सेनानियों के लिए महत्वपूर्ण और या उनसे जुड़े स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त को सुबह सात से नौ बजे के बीच स्वतंत्रता मार्च का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान सभी ब्लॉक और जिला कांग्रेस समितियां मार्च निकालेंगी। इसके अलावा, स्वतंत्रता आंदोलन की झलकियां पेश करते हुए मीडिया कैंपेन का आयोजन भी किया जाएगा।
कांग्रेस महासचिव वेणुगोपाल ने इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र की भाजपा सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि निरंकुश व्यक्ति और संगठन, जिन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन का विरोध किया था और उस समय देश के बजाय अंग्रेजों का साथ दिया था, आज भी हमारे लोकतंत्र और हमारी राजनीति को चुनौती दे रहे हैं। बता दें कि इस साल 15 अगस्त को भारत अपनी स्वतंत्रता के 75वें वर्ष में प्रवेश कर जाएगा।
राहुल गांधी का ट्विटर अकाउंट निलंबित करने की निंदा
राहुल गांधी का ट्विटर अकाउंट अस्थायी तौर पर बंद करने और एक ट्वीट डिलीट करने के बाद सोमवार को कांग्रेस ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर निशाना साधा। पार्टी ने ट्विटर पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया और कहा कि वह मोदी सरकार के फरमान के अनुसार अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का उल्लंघन कर रही है। पार्टी ने यह भी दावा किया है कि आईएनसी-टीवी का ट्वटिर हैंडल भी सोमवार की सुबह निलंबित कर दिया गया।
ट्विटर के इस कदम की रविवार की शाम हुई कांग्रेस पार्टी के महासचिवों की बैठक में निंदा भी की गई थी। वेणुगोपाल ने कहा कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के ट्विटर खाते को अस्थायी रूप से निलंबित करने का मुद्दे पर महासचिवों, प्रभारियों और पीसीसी (प्रदेश कांग्रेस समिति) अध्यक्षों की बैठक में चर्चा की गई थी। विपक्षी दल ने रविवार को आरोप लगाया था कि ट्विटर ने भारत सरकार के दबाव के कारण जल्दबाजी में काम किया।