फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress to hold massive conference in Kerala to counter pm Modi visit BJP events KPCC chief

Kerala: पीएम मोदी की केरल यात्रा का विरोध, कांग्रेस करेगी विशाल सम्मेलन का आयोजन

Fri, 21 Apr 2023 05:07 AM IST
वीरेंद्र शर्मा पीटीआई, तिरुवनंतपुरम
पीटीआई, तिरुवनंतपुरम Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Fri, 21 Apr 2023 05:07 AM IST
सार

केरल के अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान 24 अप्रैल को कोच्चि में युवाम 2023 सहित कई कार्यक्रमों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होने वाले हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दौरे के दौरान वह वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।

विज्ञापन
Congress to hold massive conference in Kerala to counter pm Modi visit BJP events KPCC chief
कांग्रेस-भाजपा - फोटो : PTI

विस्तार

युवाओं और अल्पसंख्यकों को साधने के लिए भाजपा के कार्यक्रम युवम 2023 की जगह काग्रेस भी केरल में एक विशाल सम्मेलन का आयोजन करने जा रही है। मई में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में राहुल गांधी शामिल होंगे। केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के अध्यक्ष और सांसद के सुधाकरन ने कहा राज्य के युवाओं और अल्पसंख्यकों तक पहुंच बनाने के लक्ष्य से भाजपा द्वारा आयोजित कार्यक्रम का विरोध करने के लिए विशाल सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान भाजपा के असली चेहरे को जनता के सामने लाया जाएगा। 
विज्ञापन


कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे मोदी
केरल के अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान 24 अप्रैल को कोच्चि में युवाम 2023 सहित कई कार्यक्रमों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होने वाले हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दौरे के दौरान वह वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। भाजपा के केरल प्रदेश अध्यक्ष के सुरेंद्रन के अनुसार, युवा केरल की राजनीति में गेम चेंजर साबित होंगे। उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि यह कार्यक्रम राज्य के विकास के लिए युवाओं का एक साथ आना है और यह किसी दलगत राजनीति से परे है। उन्होंने कहा कि यह मोदी को स्वीकार करने के लिए युवाओं के उत्साह का संकेत है और इसीलिए इससे वाम और दक्षिण दोनों मोर्चे परेशान हैं।
विज्ञापन


असली चेहरे को लाया जाएगा सामने
पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक के बाद  पत्रकारों से बात करते हुए सुधाकरन ने कहा कि भाजपा, आरएसएस और संघ परिवार का असली चेहरा जनता के सामने लाने के लिए कांग्रेस एक अभियान भी शुरू करेगी। इसके तहत आरएसएस, संघ परिवार और भाजपा द्वारा अल्पसंख्यक धार्मिक समूहों और समुदायों पर कथित हमलों को सभी के सामने बेनकाब किया जाएगा। सुधाकरन ने कहा कि केरल में सत्तारूढ़ सीपीआई (एम) और भाजपा कांग्रेस के खिलाफ एक साथ काम कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed