फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress to expose lies of Modi govt says abhishek manu Singhvi

कांग्रेस नेता 100 शहरों में जाकर करेंगे सरकार का ‘पर्दाफाश’

Sat, 20 May 2017 06:20 AM IST
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट Updated Sat, 20 May 2017 06:20 AM IST
विज्ञापन
Congress to expose lies of Modi govt says abhishek manu Singhvi

कांग्रेस ने केंद्र सरकार के तीन साल के कार्यकाल पर उसे घेरने की रणनीति बनाई है। आने वाले दिनों में कांग्रेस के बड़े नेता देश के सौ शहरों में घूमकर-घूमकर सरकार की कथनी और करनी को लेकर पर्दाफाश करेंगे।

विज्ञापन


कांग्रेस ने शुक्रवार को सवाल उठाया है कि आखिर सरकार के तीन साल पूरे होने पर करोड़ों खर्च कर किस बात का जश्न मनाया जा रहा है। पार्टी प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने मीडियाकर्मियों से कहा कि अगर विकास हो रहा है तो युवाओं को नौकरियां क्यों नहीं मिल रही हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस नेता शनिवार को देश के विभिन्न हिस्सों में जाकर सरकार पर आरोप लगाएंगे। मीडिया विभाग के प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला लखनऊ, अभिषेक मनु सिंघवी जालंधर, जयराम रमेश अहमदाबाद, सचिन पायलट इंदौर और सुबोध कांत सहाय पटना में सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे। कांग्रेस ने केंद्र सरकार खासकर किसानों, आंतरिक व महिला सुरक्षा और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर घेरने की तैयारी की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed