फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress to decide Rajya Sabha nominees today, Rahul Gandhi to virtually join meeting, know all updates

Congress News: कांग्रेस के राज्यसभा प्रत्याशियों के नाम आज तय होंगे, जानिए पार्टी के चुनावी समीकरण

Sat, 28 May 2022 01:42 PM IST
सुरेंद्र जोशी एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 28 May 2022 01:42 PM IST
सार

कांग्रेस के कई दिग्गज नेता फिर से राज्यसभा सदस्य बनने के लिए कतार में हैं। पार्टी आठ राज्यसभा प्रत्याशियों को जीता सकती है। अब देखना होगा कि वह किन नेताओं को संसद के उच्च सदन में भेजती है। 

विज्ञापन
Congress to decide Rajya Sabha nominees today, Rahul Gandhi to virtually join meeting, know all updates
आज चुने जाएंगे कांग्रेस के राज्यसभा प्रत्याशी - फोटो : ANI

विस्तार

आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस अपने आठ प्रत्याशियों के नाम आज शाम तय कर सकती है। अंतरिम पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इस पर विचार के लिए आज बैठक बुलाई है। पार्टी के पूर्व प्रमुख राहुल गांधी लंदन से इस बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए भाग लेंगे। 

विज्ञापन


कांग्रेस के कई दिग्गज नेता फिर से राज्यसभा सदस्य बनने के लिए कतार में हैं। पार्टी आठ राज्यसभा प्रत्याशियों को जीता सकती है। अब देखना होगा कि वह किन नेताओं को संसद के उच्च सदन में भेजती है। अगले माह होने वाले राज्यसभा चुनाव में संभावना है कि कांग्रेस कुल आठ सीटें जीत सकती है। इनमें से ज्यादातर वह राजस्थान व छत्तीसगढ़ से जीतेगी।  बैठक की अध्यक्षता अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी करेंगी। इसमें पार्टी के महासचिवों के भी शामिल होने की संभावना है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


ये नेता टिकट की दौड़ में
पार्टी के दिग्गज नेता पी. चिदंबरम, गुलाम नबी आजाद, आनंद शर्मा, विवेक तन्खा, अजय माकन, राजीव शुक्ला, मुकुल वासनिक व प्रमोद तिवारी को टिकट मिलने की आस है। हालांकि कांग्रेस उदयपुर चिंतन शिविर के फैसलों के अनुसार स्थानीय नेताओं व अल्पसंख्यक चेहरों को मैदान में उतार सकती है। 

कहां से कितने प्रत्याशी उतारेगी कांग्रेस

  • राजस्थान : कांग्रेस ने राजस्थान से तीन राज्यसभा प्रत्याशी खड़े करने का फैसला किया है। दो तो वह आसानी से जीत जाएगी, लेकिन तीसरी के लिए वह गैर भाजपा विधायकों के समर्थन की जुगाड़ में है। पार्टी ने राजस्थान के लिए तीन सूत्री फॉर्मूला बनाया है। इसके तहत किसी विधायक को टिकट नहीं दिया जाएगा और स्थानीय व अल्पसंख्यक नेता को प्राथमिकता दी जाएगी। 
  • छत्तीसगढ़: कांग्रेस शासित इस राज्य से कांग्रेस को दो सीटें जीतने की उम्मीद है। 
  • इन राज्यों में एक-एक: कांग्रेस शासित राजस्थान व छत्तीसगढ़ के अलावा पार्टी को महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक व मध्य प्रदेश से एक एक सीट मिलने की उम्मीद है। 


झारखंड से भी एक सीट की उम्मीद, सोरेन देने के पक्ष में नहीं
कांग्रेस को झारखंड से भी एक सीट जीतने की उम्मीद है। यहां उसका सत्तारूढ़ झामुमो के साथ गठबंधन है। सूत्रों के अनुसार सीएम हेमंत सोरेन ने अपनी पार्टी के विधायकों की आज रांची में बैठक बुलाई है। इसमें फैसला होगा, लेकिन वह कांग्रेस को सीट देंगे इसकी संभावना कम है। 



जानिए इन नेताओं का चुनावी गणित

  • पी चिदंबरम: पूर्व वित्त मंत्री का राज्यसभा कार्यकाल महाराष्ट्र से समाप्त हो रहा है। अब वह तमिलनाडु से सदन में जा सकते हैं। वह राज्य में द्रमुक सरकार के गठबंधन की सहयोगी है। इसलिए द्रमुक का समर्थन पाने के प्रयास में है। 
  • जी-23 के नेता : इसमें गुलाम नबी आजाद, आनंद शर्मा और विवेक तन्खा शामिल हैं, इसलिए इनके टिकट विवाद में बताए जा रहे हैं। 
  • अजय माकन व सुरजेवाला : टीम राहुल गांधी के सदस्य अजय माकन और रणदीप सुरजेवाला जैसे नेताओं के नाम भी विचाराधीन हैं। 
  • इन्हें भी है उम्मीद : राजीव शुक्ला, मुकुल वासनिक, प्रमोद तिवारी और डॉ अजय कुमार को टिकट की आस है। 
  • अजा जजा नेता : राजस्थान के एक आदिवासी नेता और छत्तीसगढ़ के अनुसूचित जाति के नेता को टिकट मिल सकता है।


57 सीटों के लिए 10 जून को होंगे चुनाव
राज्यसभा के कई सदस्य 21 जून से 1 अगस्त के बीच सेवानिवृत्त होंगे। 15 राज्यों की 57 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव 10 जून को होंगे। उत्तर प्रदेश में जहां 11 सीटें खाली होंगी वहीं, छह सदस्य तमिलनाडु से सेवानिवृत्त होंगे। महाराष्ट्र व बिहार से पांच-पांच और आंध्र प्रदेश, राजस्थान और कर्नाटक से चार-चार। 245 सदस्यीय उच्च सदन में अभी  भाजपा के 95 और कांग्रेस के 29 सदस्य हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed