फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress taunts on the meeting of Sharad Pawar and Ajit pawar

Maharashtra: शरद पवार और अजित की मुलाकात पर कांग्रेस का तंज, कहा-कितने दिनों तक लोगों को गुमराह करेंगे

Sun, 12 Nov 2023 06:09 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 12 Nov 2023 06:09 AM IST
सार

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार पिछले कुछ दिनों से डेंगू से पीड़ित थे। उनके कार्यालय ने कहा था कि अजित पवार कुछ और दिन आराम करेंगे और पवार परिवार की दिवाली के लिए बारामती (पुणे) नहीं जाएंगे। लेकिन शुक्रवार को अजित पुणे गए और शरद पवार से मुलाकात की।

विज्ञापन
Congress taunts on the meeting of Sharad Pawar and Ajit pawar
अजित पवार और शरद पवार के बीच राकांपा के लिए रस्साकशी। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) अध्यक्ष शरद पवार और उनके भतीजे उपमुख्यमंत्री अजित पवार की मुलाकात पर कांग्रेस ने तंज कसा है। कांग्रेस नेता व विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय वड्डेट्टीवार ने कहा कि आखिरकार चाचा-भतीजा कितने दिनों तक लोगों को गुमराह करेंगे। राज्य की जनता सब देख रही है। म

विज्ञापन

शरद पवार के भाई के घर पर हुए थे इकट्ठा 
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार पिछले कुछ दिनों से डेंगू से पीड़ित थे। उनके कार्यालय ने कहा था कि अजित पवार कुछ और दिन आराम करेंगे और पवार परिवार की दिवाली के लिए बारामती (पुणे) नहीं जाएंगे। लेकिन शुक्रवार को अजित पुणे गए और शरद पवार से मुलाकात की। शरद पवार, सुनेत्रा पवार, अजित पवार, सुप्रिया सुले, परिवार के अन्य सदस्य पुणे के बानेर में शरद पवार के भाई प्रताप राव पवार के घर पर इकट्ठा हुए थे। इस मुलाकात और बातचीत के बाद अजित पवार शुक्रवार रात विशेष विमान से सीधे दिल्ली के लिए रवाना हो गए और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले। इस दौरान प्रफुल्ल पटेल, प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे भी उपस्थित थे। इससे महाविकास आघाड़ी के घटक दल शिवसेना और कांग्रेस में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। एनसीपी में दो फाड़ के बाद पार्टी पर चाचा-भतीजे के बीच पार्टी पर कब्जे की लड़ाई शुरू है। इस बीच अजित पवार चौथी बार अपने चाचा शरद पवार से मुलाकात की है। इस मुलाकात के बाद सियासी गलियारे में दोनों के फिर से एकसाथ आने भी अटकलें लगाई जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed