फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress Targets PM Narendra Modi over FDI BJP Economic Crisis P Chidambaram news and updates

INC: 'खुद अपनी 12 साल पुरानी सलाह मानें', एफडीआई में गिरावट को लेकर कांग्रेस का मोदी पर निशाना

Wed, 22 Oct 2025 09:10 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Wed, 22 Oct 2025 09:10 PM IST
सार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगस्त 2025 में भारत में नेट प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) 159 प्रतिशत घट गया, जिससे उस महीने देश से बाहर जाने वाली पूंजी आने वाली पूंजी से अधिक रही।

विज्ञापन
Congress Targets PM Narendra Modi over FDI BJP Economic Crisis P Chidambaram news and updates
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कांग्रेस ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) में आई गिरावट को लेकर तंज कसा। कांग्रेस ने पीएम से अपील के अंदाज में कहा कि वे अर्थव्यवस्था पर ध्यान देने की वही सलाह अब खुद पर लागू करें जो उन्होंने 12 साल पहले तत्कालीन कांग्रेस सरकार को दी थी। कांग्रेस के मीडिया और प्रचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने 2013 में पीएम मोदी के तत्कालीन वित्त मंत्री पी चिदंबरम को संबोधित करने वाले एक एक्स पोस्ट का हवाला देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री को अब अपनी ही सलाह माननी चाहिए।  
विज्ञापन


खेड़ा ने कहा, “कुछ ताजा आंकड़े बताते हैं कि अगस्त में भारत में नेट एफडीआई 159 प्रतिशत गिर गई है, यानी देश से बाहर जाने वाला निवेश आने वाले निवेश से ज्यादा है। आठ कोर सेक्टरों की वृद्धि दर भी घटकर तीन महीने के निचले स्तर तीन फीसदी पर आ गई है। वहीं, वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी छमाही में भारत के टेक सेक्टर की भर्ती संभावनाएं भी उत्साहजनक नहीं दिख रहीं।” उन्होंने एक्स पर लिखा, “मोदी जी को एक सौम्य स्मरण, वही सलाह मान लें जो आपने 12 साल पहले दी थी!”  
विज्ञापन


विकास की सवारी: ऑटोमोबाइल उद्योग के लिए सुनहरा साबित हुआ सितंबर, इसके पीछे कुछ ठोस आर्थिक कारण
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस नेता ने मोदी का 30 नवंबर 2013 के ट्वीट को भी साझा किया, जिसमें उन्होंने लिखा था, “अर्थव्यवस्था संकट में है, युवा रोजगार चाहते हैं। राजनीति छोड़कर अर्थव्यवस्था पर ध्यान दें। चिदंबरम जी, कृपया अपने काम पर ध्यान दें।”  

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगस्त 2025 में भारत में नेट प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) 159 प्रतिशत घट गया, जिससे उस महीने देश से बाहर जाने वाली पूंजी आने वाली पूंजी से अधिक रही। दूसरी तरफ भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने अपने मासिक बुलेटिन में कहा कि अगस्त में सकल एफडीआई प्रवाह में कमी आई, जिसके चलते नेट एफडीआई नकारात्मक हो गया। आरबीआई ने बताया कि यह स्थिति सकल निवेश में कमी और विदेशी निवेशकों द्वारा पूंजी निकालने के कारण पैदा हुई।  

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed