{"_id":"602d8938d1aecd08dc2de561","slug":"congress-targets-amitabh-bachchan-and-akshay-kumar-over-petrol-diesel-rate","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने डीजल-पेट्रोल पर अमिताभ और अक्षय को घेरा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कांग्रेस ने डीजल-पेट्रोल पर अमिताभ और अक्षय को घेरा
Thu, 18 Feb 2021 02:55 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, मुंबई।
एजेंसी, मुंबई।
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 18 Feb 2021 02:55 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीजल-पेट्रोल की कीमत में बेतहाशा वृद्धि पर चुप्पी को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने अमिताभ बच्चन और अभिनेता अक्षय कुमार पर निशाना साधा है। उन्होंने बुधवार को कहा कि मनमोहन सिंह की सरकार में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ ट्वीट करने वाले अमिताभ और अक्षय अब कहां हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यालय में पत्रकार वार्ता में पटोले ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत को देखते हुए डीजल 25 रुपये और पेट्रोल 35 रुपये प्रति लीटर बिकने चाहिए। लेकिन मोदी सरकार में लोगों की जेब काटी जा रही है।
विज्ञापन
विधान परिषद सदस्यों के मनोनयन पर कोर्ट जाने की तैयारी
नाना पटोले ने कहा कि विधान परिषद में राज्यपाल कोटे की 12 सीटों पर सदस्यों के मनोनयन की मंजूरी में हो रही देरी पर अदालत जाएंगे। इसको लेकर सत्ताधारी दलों शिवसेना, कांग्रेस, एनसीपी के बीच चर्चा हुई है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि विधान परिषद सदस्यों की सूची राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी के पास है, लेेकिन अभी तक मंजूरी नहीं दी है।