फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress spokesperson Gaurav Vallabh hits out at BJP over Hindutva controversy mentioning Gandhi and Godse

Hindutva controversy: कांग्रेस ने फिर भाजपा को घेरा, कहा- गांधी का धर्म हिंदू, गोडसे का हिंदुत्व

Thu, 18 Nov 2021 09:46 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Thu, 18 Nov 2021 09:46 PM IST
सार

कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने भाजपा को निशाने पर लेते हुए कहा कि जो गांधी का हिंदू धर्म है, वो हिंदू धर्म है। जो गोडसे का हिंदू धर्म है, वो हिंदुत्व है।

विज्ञापन
Congress spokesperson Gaurav Vallabh hits out at BJP over Hindutva controversy mentioning Gandhi and Godse
Gaurav Vallabh - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस ने एक बार फिर हिंदू और हिंदुत्व नई परिभाषा बताकर भाजपा पर हमला बोला है। कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने कहा कि जो गांधी का हिंदू धर्म है, वो हिंदू धर्म है। जो गोडसे का हिंदू धर्म है, वो हिंदुत्व है। उन्होंने कहा कि यही इन दोनों की लड़ाई थी। गोडसे ने गांधी जी को क्यों मारा? हिंदुत्व ने हिंदू धर्म को मारने की कोशिश क्यों की? क्योंकि उनके मन में हिंदू धर्म के सर्वधर्म समभाव, वसुधैव कुटुंबकम था। गांधी के हिंदू धर्म में था कि सब कुछ ग्रहण करो, अच्छी चीजें लो। अच्छी चीज आप में दिखी तो आपसे लिया। उनमें दिखीं, तो उनसे लिया, उसे कहते हैं हिंदू धर्म। जबकि गोडसे का हिंदू धर्म हिंदुत्व है, जो सर्वधर्म समभाव की बात करता हो और जो वसुधैव कुटुंबकम की बात करे, उसको गोली मारो। 

विज्ञापन


कंगना पर साधा निशाना
वल्लभ ने कंगना रनौत का नाम लिए बिना कहा, एक अज्ञानी सरकारी अदाकारा हैं देश में, उन्हें मैं यही समझाना चाहता हूं। उस अज्ञानी सरकारी अदाकारा के बयानों पर सरकार चुप्पी साधे हुई है। कोई कुछ नहीं बोल रहा। कभी वो बोलती हैं कि महात्मा गांधी को भीख मिली थी। मैं तो ये कहूंगा कि 1947 में हमें नहीं मिली थी भीख और अज्ञानी सरकारी अदाकारा अपने दिमाग को ठीक कर लो। जो गांधी है, वो हिंदू है। जो गोडसे है, वो हिंदुत्व। 
विज्ञापन


खुर्शीद की किताब से झाड़ा पल्ला 
कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद की विवादों में घिरी किताब पर गौरव वल्लभ ने कहा कि हमारे एक नेता ने एक पुस्तक लिखी। तो क्या वो पुस्तक अकबर रोड से प्रकाशित हुई? क्या कांग्रेस ने उसको प्रकाशित किया? अगर पुस्तकों पर बात करनी हो तो आडवाणी जी और जसवंत सिंह जी ने कहा था कि जिन्ना से बड़ा सेकुलर कोई नहीं है, तो क्या भाजपा मानती है कि जिन्ना से बड़ा सेकुलर कोई नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आजाद हिंदुस्तान का एक भी नेता जिन्ना की मजार पर नहीं गया, पर भाजपा के संस्थापक श्रीमान लालकृष्ण आडवाणी जी जिन्ना की मजार पर जाते हैं और वहां पर लिखकर आते हैं कि जिन्ना सेकुलर थे। क्या मोदी जी इस बात को मानते हैं? क्या भाजपा के अन्य नेता इस बात को मानते हैं?  


कांग्रेस में अनुशासन का जिम्मा एंटनी के हाथ इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी में अनुशासन से जुडे़ मामलों के लिए गठित अनुशासनात्मक समिति का जिम्मा वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री एके. एंटनी को सौंपा है। एंटनी  समिति के अध्यक्ष होंगे। जबकि वरिष्ठ नेताओं में अंबिका सोनी, तारिक अनवर, जय प्रकाश अग्रवाल और डा. जी परमेश्वर सदस्य होंगे।  ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed