फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress slams Prime Minister Narendra Modi over fuel prices hike

कांग्रेस का बड़ा वार, मोदी चला रहे हैं मुनाफाखोर कंपनी, जनता से की 11 लाख करोड़ की ‘लूट’

Sun, 09 Sep 2018 11:18 PM IST
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 09 Sep 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
Congress slams Prime Minister Narendra Modi over fuel prices hike

कांग्रेस ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री सरकार न चला कर मुनाफाखोर कंपनी चला रहे हैं। कांग्रेस का कहना है कि मोदी सरकार ने पिछले 52 महीने में डीजल और पेट्रोल पर टैक्स लगा कर आम जनता की जेब से 11 लाख करोड़ की लूट की है।

विज्ञापन


रविवार को पानीपत में रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने किसानों, व्यापारियों की समस्याओं के समाधान, युवाओं को रोजगार आदि मुद्दों को लेकर मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। सुरजेवाला ने कहा कि मोदी मुनाफाखोर कंपनी चला रहे हैं। आज केवल डीजल और पेट्रोल पर टैक्स लगाकर 11 लाख करोड़ की लूट दिल्ली की मोदी सरकार कर रही है। 52 महीने में किसानों व आम जनता की जेब पर टैक्स थोप कर मोदी सरकार ने यह लूट की है।
विज्ञापन


सुरजेवाला ने कहा कि जब देश में मनमोहन की सरकार थी, तब गैस सिलेंडर 414 रुपये में मिलता था और आज वह बढ़ कर 754 रुपये हो गया है। उन्होंने कहा कि मई 2014 से लेकर पेट्रोल पर अभी तक एक्साइज ड्यूटी में 211.7 फीसदी की बढ़ोतरी हो चुकी है। जो मई 2014 में 9.2 रुपए प्रति लीटर थी, जो अब 19.48 रुपए प्रतिलीटर तक पहुंच चुकी है। जबकि डीजल पर एक्साइज ड्यूटी मई 2014 से अभी तक 443.06 प्रतिशत बढ़ चुकी है। मई 2014 में डीजल पर 3.46 रुपए की एक्साइज ड्यूटी लगती थी, जो अब बढ़ कर 15.33 रुपए पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने 10 सितंबर को देशव्यापी बंद का आह्वान किया है। कांग्रेस का दावा है कि इस देशव्यापी बंद को सफल बनाने में उसे 21 राजनीतिक दल का समर्थन मिल चुका है, जबकि देश के कई चैंबर ऑफ कॉमर्स, ट्रेडर्स एसोसिएशंस और कई राज्यों के स्कूलों ने भी इस बंद को अपना समर्थन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed