{"_id":"584331494f1c1b626bde7c47","slug":"congress-slam-modi-over-appeals-by-jandhan-ccount-holders","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनधन खातों पर पीएम की अपील शर्मनाक: कांग्रेस","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
जनधन खातों पर पीएम की अपील शर्मनाक: कांग्रेस
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 04 Dec 2016 02:25 AM IST
विज्ञापन
randeep surjewala
- फोटो : ani
कांग्रेस ने को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनधन खाताधारकों से अपील को शर्मनाक और हैरान करने वाला बताया। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ‘पीएम मोदी ने एक जनसभा में जनधन खाताधारकों से जो अपील की है वह शर्मनाक और हैरतभरा है।
विज्ञापन
इससे साफ जाहिर होता है कि प्रधानमंत्री अपराधियों को अमीर बनने और ईमानदार भारतीयों को कष्ट भुगतने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं।
वह जनधन खातों का दुरुपयोग करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं जबकि ईमानदार खाताधारकों को ठेंगा दिखा रहे हैं।’ उन्होंने कहा कि 26 फीसदी जनधन खातों में अब भी 5 रुपये हैं। ये ईमानदार खाताधारक हैं। लेकिन प्रधानमंत्री ऐसे लोगों को अमीर बना रहे हैं, जिन्होंने काला धन सफेद करने में मदद की।
विज्ञापन