फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   congress single largest party in goa and punjab but coudn't form the govt

मणिपुर और गोवा में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी, लेकिन नहीं बन पा रही सरकार

Sun, 12 Mar 2017 08:57 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 12 Mar 2017 08:57 PM IST
विज्ञापन
 congress single largest party in goa and punjab but coudn't form the govt

गोवा और मणिपुर में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी के रूप में तो उभरी है लेकिन सरकार बनाने की उसकी राह आसान नहीं दिख रही है। कांग्रेस ने आरोप लगाएं हैं कि निर्दलीय और अन्य छोटे दलों के विधायकों को जबरन अपने साथ लाने के लिए भाजपा बाहुबल, धनबल का इस्तेमाल कर जनबल और लोकतंत्र की हत्या करना चाहती है। कांग्रेस का आरोप है कि मणिपुर के निर्दलीय विधायक का इंफाल एयरपोर्ट से अपहरण कर कहीं ले जाया गया है। 

विज्ञापन


मणिपुर के प्रभारी एवं महासचिव सीपी.जोशी ने बताया कि जीते विधायकों ने नेता का चयन कर लिया है। भाजपा के सरकार बनाने के दावे पर जोशी का कहना है कि बहुमत उनके पास नहीं है। राज्य के नेता संवैधानिक तरीके से सरकार बनाने की दिशा में काम करेंगे। 

विज्ञापन

गोवा में कांग्रेस को राज्यपाल के न्यौते का इंतजार

 congress single largest party in goa and punjab but coudn't form the govt
कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने मीडिया से कहा कि भाजपा गोवा और मणिपुर में संवैधानिक तरीके से सरकार बनने दे। भाजपा हार को स्वीकार करे। मणिपुर में कांग्रेस 28 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी है। जबकि भाजपा को 21 सीटें ही मिलीं हैं। आठ निर्देलीय व एक विधायक टीएमसी से जीतकर आया है। उनका कहना है कि गोवा में कांग्रेस को राज्यपाल के न्यौते का इंतजार है। 

उन्होंने आरोप लगाया कि निर्दलीय विधायक असाबुद्दीन को करीब दो सौ सीआईएसएफ जवानों ने गैरकानूनी तरीके से हिरासत में कहीं ले जाया गया है। उनका कहना है कि निर्दलीय विधायक को अपहरण किया गया है। उनका कहना है कि भाजपा को बताना चाहिए कि आखिर किसके निर्देश पर केंद्रीय बल ने ऐसा किया। उन्होंने कहा कि इस मामले अगर भाजपा नेता राममाधव शामिल हैं तो उनके खिलाफ मामला दर्ज किया जाना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed