फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress Shashi Tharoor says Despite being educated unemployment rate among Keralayouth huge News in Hindi

Kerala: थरूर ने केरल की बेरोजगारी दर पर खड़े किए सवाल, कहा- युवाओं के लिए सरकार उठाए कदम

Mon, 02 Jan 2023 02:13 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Mon, 02 Jan 2023 02:13 PM IST
सार

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, केरल में हर कोई साक्षर है, शिक्षित है और 10वीं पास कर चुका है। इसके बावजूद उनमें से बहुतों के पास नौकरियां नहीं हैं।

विज्ञापन
Congress Shashi Tharoor says Despite being educated unemployment rate among Keralayouth huge News in Hindi
शशि थरूर - फोटो : Social Media

विस्तार

तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने सोमवार को राज्य में बेरोजगारी दर को लेकर कई सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा, केरल के युवाओं में बेरोजगारी दर बहुत अधिक है और राज्य सरकार को युवाओं को बाहर जाने से रोकने के लिए नीतियों को अधिक आकर्षक बनाने की जरूरत है। 

विज्ञापन


पेरुन्ना में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए थरूर ने कहा, जून 2022 में केरल के युवाओं में बेरोजगारी 40 प्रतिशत थी। केरल के अलावा कोई भी राज्य युवाओं के बीच बेरोजगारी के इस तरह के आंकड़े नहीं दिखा रहा है। उन्होंने कहा, अन्य राज्यों में अशिक्षित या अकुशल लोगों के पास नौकरियों की कमी है, लेकिन केरल में हर कोई साक्षर है, शिक्षित है और 10वीं पास कर चुका है। इसके बावजूद उनमें से बहुतों के पास नौकरियां नहीं हैं।
विज्ञापन


थरूर ने कहा, 3.5 लाख पेशेवर और  9,000 मेडिकल स्नातकों ने राज्य के  रोजगार कार्यालय में पंजीकरण कराया है। उनमें से लगभग 71 प्रतिशत के पास आईटीआई प्रमाणपत्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


निवेश के लिए सरकार को दरवाजे खोलने की जरूरत
थरूर ने कहा, केरल में इस स्थिति से निपटने के लिए सरकार को अधिक निवेश लाने की जरूरत है। हमें रोजगार के अधिक अवसर पैदा करने की जरूरत है। उन्होंने कहा किया कि बहुत सारे युवा नौकरी के के लिए राज्य से बाहर जा रहे हैं और इसे केरल के नुकसान के रूप में देखा जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed