फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress Shares AI Generated video of PM Narendra Modi BJP Attacks Party Ragini Nayak news and updates

कांग्रेस ने PM मोदी को वैश्विक मंच पर चायवाला दिखाया: AI वीडियो पर BJP बोली- नामदार को कामदार बर्दाश्त नहीं...

Wed, 03 Dec 2025 10:46 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Wed, 03 Dec 2025 10:46 AM IST
सार

कांग्रेस ने बिहार चुनाव के दौरान भी एक एआई वीडियो साझा किया था, जिसमें पीएम मोदी के साथ उनकी मां हीराबेन को भी दर्शाया गया था। इस वीडियो को लेकर तब भाजपा ने कांग्रेस को घेरा था।

विज्ञापन
Congress Shares AI Generated video of PM Narendra Modi BJP Attacks Party Ragini Nayak news and updates
शहजाद पूनावाला का कांग्रेस पर वार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस की नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक एआई वीडियो साझा किया है। छह सेकंड के वीडियो में PM मोदी को वैश्विक मंच पर चायवाले के तौर पर दर्शाया गया है। उनके एक हाथ में चाय की केतली है और दूसरे हाथ में ग्लास हैं। रागिनी ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, "अब ई कौन किया बे।"

विज्ञापन

भाजपा ने इस वीडियो को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा- नामदार कांग्रेस ओबीसी समुदाय से आने वाले कामदार प्रधानमंत्री को बर्दाश्त नहीं कर पा रही।

विज्ञापन

पूनावाला ने लिखा- पीएम मोदी एक गरीब पृष्ठभूमि से आते हैं। कांग्रेस ने पहले भी उनकी पृष्ठभूमि का मजाक उड़ाया था। उन्होंने पीएम को 150 बार गालियां दीं। उन्होंने बिहार में उनकी मां को गालियां दीं। जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी एआई वीडियो की वजह से विवादों में घिरी थी कांग्रेस
यह पहली बार नहीं है जब कांग्रेस ने पीएम मोदी को लेकर कोई विवादास्पद वीडियो साझा किया। इससे पहले बिहार चुनाव के दौरान कांग्रेस ने एक एआई वीडियो साझा किया था, जिस पर भाजपा भड़क गई थी। इस वीडियो में दिखाया गया कि पीएम मोदी सपना देख रहे हैं और उनकी मां उन्हें उनकी राजनीति को लेकर डांट रही हैं। भाजपा ने तब कहा था कि यह प्रधानमंत्री की दिवंगत मां, महिलाओं और गरीबों का अपमान है। बता दें कि हीराबेन मोदी का दिसंबर 2022 में 99 साल की उम्र में निधन हो गया था।



PM Modi: 'प्रधानमंत्री सबसे बड़े ड्रामेबाज', पीएम के बयान पर कांग्रेस का पलटवार- असल मुद्दों पर चर्चा करें

इससे पहले अगस्त के अंत में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें कुछ युवक मंच से प्रधानमंत्री और उनकी मां के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहे थे। मंच पर राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव की तस्वीरें लगी थीं। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस और राजद पर तीखा हमला बोलते हुए कहा था, 'मेरी मां अब इस दुनिया में नहीं हैं। वह हम सबको छोड़कर चली गईं। राजनीति से कोई लेना-देना न होने के बावजूद मेरी मां को कांग्रेस-राजद के मंच से घिनौनी गालियां दी गईं। यह बेहद दुखद, दर्दनाक और व्यथित करने वाला है।'

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed