फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress session from 16 to 18 March in New Delhi

कांग्रेस अधिवेशन 16 से 18 मार्च को दिल्ली में, CWC में सभी वर्गों को किया जाएगा शामिल

Sun, 18 Feb 2018 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Updated Sun, 18 Feb 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
Congress session from 16 to 18 March in New Delhi

राहुल गांधी की अध्यक्षता में शनिवार को हुई कांग्रेस संचालन समिति की बैठक में तय हुआ कि पार्टी का महाअधिवेशन 16-18 मार्च को दिल्ली में होगा। बैठक में बैंक घोटाले को लेकर पार्टी ने एक प्रस्ताव पारित कर मोदी सरकार से जवाब मांगा है।

विज्ञापन


संचालन समिति की बैठक में बैंक घोटाले में प्रस्ताव पारित

राहुल ने कहा- सीडब्ल्यूसी में सभी वर्गों को शामिल किया जाएगा


बैठक में पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह, गुलाम नबी आजाद, समेत सभी 34 सदस्यों ने हिस्सा लिया। बैठक में ज्यादातर सदस्यों की राय थी कि दिल्ली में अधिवेशन कराना हर लिहाज से बेहतर है। बैठक में राहुल ने सभी वरिष्ठ नेताओं को स्पष्ट किया है कि नई कार्यसमिति में दलित, पिछड़ों और महिलाओं समेत सभी वर्गों की भागीदारी होगी।
विज्ञापन


राहुल ने कहा- सीडब्ल्यूसी में सभी वर्गों को शामिल किया जाएगा

कांग्रेस अध्यक्ष ने बैंकिंग घोटाले पर कहा कि प्रधानमंत्री को इस संबंध में देश को जवाब देना चाहिए। ऐसे कोई भी देश की जनता का पैसा लेकर भाग नहीं सकता है। हम सरकार से पूछेंगे कि आखिर कैसे उनकी नाक के नीचे इतना बड़ा घोटाला हो गया। इसे लेकर कांग्रेस ने एक प्रस्ताव भी पारित कर सरकार से जवाब मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में मौजूद नेताओं ने राहुल को बताया कि नीरव मोदी की कंपनियों के सभी एलओयू 2017 में जारी हुए हैं। बैठक में तय हुआ कि इस मुद्दे पर विपक्षी पार्टियों को भी संसद के अंदर एकता दिखानी होगी। इसके लिए पार्टी सभी विपक्षी दलों के नेताओं से बात करेगी। राहुल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को बेरोजगारी और किसानों के मुद्दों को लगातार उठाना चाहिए। मौजूदा सरकार में सबसे अधिक उपेक्षा युवाओं और किसानों की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed