{"_id":"6ae86848ce9c74ff0f043e5b","slug":"congress-seeking-power-through-anarchy-undermining-democracy-union-minister-amit-shah-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"'अराजकता से सत्ता हासिल करना चाहती है कांग्रेस': शाह का कांग्रेस पर हमला; पदयात्रा से पहले क्या आरोप लगाए?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
'अराजकता से सत्ता हासिल करना चाहती है कांग्रेस': शाह का कांग्रेस पर हमला; पदयात्रा से पहले क्या आरोप लगाए?
Mon, 02 Nov 2026 04:15 PM IST
निर्मल कांत
पीटीआई, हैदराबाद।
पीटीआई, हैदराबाद।
Published by: निर्मल कांत
Updated Mon, 02 Nov 2026 04:15 PM IST
सार
गृह मंत्री अमित शाह ने चुनावी हार के बाद कांग्रेस पर 'अराजकता' के जरिये सत्ता हासिल करने और लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश का आरोप लगाया है। हैदराबाद में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा से पहले शाह ने क्या कुछ कहा, पढ़िए इस रिपोर्ट में।
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विस्तार
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह लगातार चुनावी हार का सामना करने के बाद 'अराजकता' के जरिये सत्ता हासिल करने और 'लोकतंत्र को कमजोर करने' की कोशिश कर रही है। उन्होंने यहां अपनी 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा से पहले 'एक्स' पर एक पोस्ट में यह बात कही। उन्होंने कहा, 'नागरिकों ने इन हमलों से अपने लोकतंत्र की रक्षा करने के लिए कमर कस ली है'।
कहां से कहां तक निकलेगी पदयात्रा?
अमित शाह सोमवार शाम इस पदयात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं। यह पदयात्रा बशीरबाग स्थित बाबू जगजीवन राम की प्रतिमा से शुरू हुई। यहां मोअज्जम जही मार्केट तक जाएगी। शाह सोमवार दोपहर को यहां बेगमपेट हवाई अड्डे पहुंचे। वह पदयात्रा में शामिल होने के लिए यहां आए हैं। केंद्रीय कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी और तेलंगाना भाजपा के अन्य नेताओं ने हवाई अड्डे पर शाह का गर्मजोशी से स्वागत किया।
विज्ञापन
हवाई अड्डे पहुंचने के तुरंत बाद शाह ने यहां चारमीनार स्थित देवी भाग्यलक्ष्मी मंदिर में दर्शन किए।
पदयात्रा में अमित शाह ने क्या कहा?
आज मैं हैदराबाद की इस पवित्र भूमि पर लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ रैली में आप सभी का स्वागत करता हूं। मैं सबसे पहले मां भाग्य लक्ष्मी के चरणों में प्रणाम करता हूं और सरदार पटेल साहब को भी मनपूर्वक नमन कर अपनी बात की शुरुआत करता हूं।
अगर सरदार उस वक्त निजाम को न झुकाते तो हैदराबाद आज भारत का हिस्सा न होता। वो सरदार साहब ही थे, जिन्होंने हैदराबाद के निजाम को झुकाकर हैदराबाद को भारत का हिस्सा बनाया। तेलंगाना को भारत का हिस्सा बनाया। मैं महान स्वतंत्रता सेनानी कोमराम भीम और रामजी गौड को भी मनपूर्वक प्रणाम करता हूं।
आज हैदराबाद में हजारों-हजारों की संख्या सड़क पर खड़ी है। कल दिल्ली में भी एक रैली हुई थी। राहुल जी की रैली हुई थी। इन्होंने कहा वोट बचाओ रैली है। ये वोट बचाओ रैली नहीं थी, घुसपैठिया बचाओ रैली थी। कांग्रेस पार्टी एसआईआर को रोककर देश की मतदाता सूची से बांग्लादेशी घुसपैठियों को बचाना चाहती है। मगर मैं आज कहने आया हूं राहुल जी, रेवंत रेड्डी जी जितना जोर लगाना है लगा लो..भारतीय जनता पार्टी एक-एक घुसपैठिए को मतदाता सूची और देश से बाहर निकालकर ही दम लेगी।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की इन टिप्पणियों में रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में हुई इंडिया ब्लॉक की रैली का जवाब दिए जाने की उम्मीद थी। इस रैली में गठबंधन ने भाजपा की आलोचना की थी। इंडिया ब्लॉक ने रविवार को कथित 'वोट चोरी' के आरोपों को लेकर भाजपा को सत्ता से हटाने की मांग की थी।
ये भी पढ़ें: अमित शाह से मुलाकात पर एनसीपी की सफाई: कहा- मतभेद की खबरें निराधार; सुनेत्रा पवार के नेतृत्व में एकजुट
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा था कि भविष्य में मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार को पद से हटाया जाएगा और देशद्रोह के आरोप में उन्हें जेल भेजा जाएगा। उन्होंने यह भी कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह को कानून से बचने नहीं दिया जाएगा।