फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress says White Lie Paper on Economy Slams PM Modi Led Union Govt

Congress: 'अर्थव्यवस्था पर केंद्र ने श्वेत पत्र नहीं, सफेद झूठ पेश किया'; पीएम मोदी की सरकार पर बरसी कांग्रेस

Fri, 09 Feb 2024 04:35 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति भास्कर Updated Fri, 09 Feb 2024 04:35 PM IST
सार

केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों को लेकर कांग्रेस अक्सर हमलावर रहती है। ताजा घटनाक्रम में कांग्रेस ने मोदी सरकार के श्वेत पत्र की आलोचना की है। संसद के बजट सत्र में लाए गए श्वेत पत्र को कांग्रेस पार्टी ने भाजपा का सफेद झूठ करार दिया।

विज्ञापन
Congress says White Lie Paper on Economy Slams PM Modi Led Union Govt
पीएम मोदी, जयराम रमेश (फाइल) - फोटो : social media

विस्तार

संसद के बजट सत्र में केंद्र सरकार ने अपनी आर्थिक नीतियों, राजस्व और राजकोष की स्थिति स्पष्ट करने के लिए 'श्वेत पत्र' पेश किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार का दावा है कि आने वाले कुछ वर्षों में भारत पूरी दुनिया में तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभरेगी। हालांकि, पीएम मोदी की नीतियों के साथ-साथ वित्त मंत्री को अक्सर कठघरे में खड़ा करने वाली कांग्रेस पार्टी ने इस बार श्वेत पत्र को लेकर तीखा हमला बोला। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश के मुताबिक मोदी सरकार ने संसद में श्वेत पत्र नहीं, सफेद झूठ पेश किया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की आर्थिक नीतियों के कारण देश की अर्थव्यवस्था रसातल में चली जा रही है।
विज्ञापन


'संसद में श्वेत पत्र नहीं, सफेद झूठ पेश किया गया'
जयराम रमेश ने पूर्वोत्तर भारत की स्थिति पर सवाल किया और कहा, सरकार को बेरोजगारी, नोटबंदी, सीमावर्ती इलाकों में तनाव और मणिपुर  में हुई हिंसा पर दस्तावेज पेश करने चाहिए। उन्होंने कहा कि बजट सत्र 2024 में पेश किया गया श्वेत पत्र वास्तविकता से कोसों दूर है। उन्होंने कहा कि यह सफेद झूठ पत्र है।
विज्ञापन


UPA सरकार के कार्यकाल में अंधाधुंध खर्च, थम गई अर्थव्यवस्था
बता दें कि केंद्र सरकार ने संसद में पेश श्वेत पत्र के माध्यम से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (UPA) सरकार की 10 साल की नीतियों की मुखर आलोचना की है। श्वेत पत्र में मोदी सरकार ने कहा, 2014 के पहले 10 साल तक रह UPA सरकार ने अंधाधुंध राजस्व व्यय किया। भाजपा के मुताबिक यूपीए सरकार ने बजट से अधिक खर्च करने के लिए जमकर उधार भी लिए। बैंकों को लोन न चुकाने के मामले बढ़ते गए और इन कारणों से भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार थम गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस का ब्लैक पेपर, सरकार के श्वेत पत्र पर सर्जिकल स्ट्राइक
कांग्रेस महासचिव रमेश के मुताबिक कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भाजपा के दावों का खंडन करते हुए बीते 10 साल के कार्यकाल पर '10 साल अन्याय काल' टाइटल के साथ काला पत्र जारी किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का ब्लैक पेपर, भाजपा के श्वेत पत्र पर सर्जिकल स्ट्राइक जैसा है।

'मोदी इवेंट मैनेजर'; आडवाणी पहले ही साफ कर चुके हैं तस्वीर
श्वेत पत्र में शामिल मुद्दों पर भाजपा ने कहा कि इसमें देश में बढ़ती आर्थिक असमानता का जिक्र नहीं है। चीन के साथ सीमा विवाद पर सरकार मौन है। इन मुद्दों पर सरकार को स्पष्ट बयान देना चाहिए। केंद्र सरकार मणिपुर की जनजातीय हिंसा जैसे संवेदनशील मुद्दों पर भी खामोश है। सरकार देश में 45 साल में सबसे अधिक बेरोजगारी और नोटबंदी जैसे मुद्दों पर श्वेत पत्र नहीं ला रही है। बकौल जयराम रमेश, आडवाणी पहले ही साफ कर चुके हैं कि मोदी इवेंट मैनेजर हैं। 


भूख, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी भारतीयों की स्याह हकीकत
कांग्रेस का आरोप है कि सरकारी कंपनियों को चुनिंदा दोस्तों के हाथों बेचा जा रहा है। मोदी सरकार के कार्यकाल में बंदरगाह, हवाई अड्डे, रेलवे, कारखानों और तेल रिफाइनरियों का निजीकरण धड़ल्ले से जारी है। जयराम रमेश ने कहा, यूपीए शासन के कार्यकाल में देश की अर्थव्यवस्था पर लाए गए श्वेत पत्र का मकसद 'काले सच' को छिपाना है। भूख, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और घोर गरीबी अधिकांश भारतीयों की स्याह हकीकत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed