फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress Says What did Modi do in five years by issuing white paper

मोदी जी श्वेत पत्र जारी कर बताएं कि पांच साल में क्या किया: कांग्रेस

Tue, 22 Jan 2019 04:29 PM IST
Avdhesh Kumar भाषा, नयी दिल्ली
भाषा, नयी दिल्ली Published by: Avdhesh Kumar Updated Tue, 22 Jan 2019 04:29 PM IST
विज्ञापन
Congress Says What did Modi do in five years by issuing white paper
आनंद शर्मा
प्रवासी भारतीय सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण की आलोचना करते हुए कांग्रेस ने मंगलवार को आरोप लगाया कि वह सरकार के पैसे का उपयोग भाजपा के 'प्रधान प्रचारक' के रूप में कर रहे हैं। पार्टी ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री को श्वेत पत्र जारी कर यह बताना चाहिए कि उनकी सरकार ने पांच साल में क्या किया है।
विज्ञापन


कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता आनंद शर्मा ने संवाददाताओं से कहा, 'प्रधानमंत्री मोदी जी अपने स्वाभाविक रूप में भाजपा के प्रधान प्रचारक के रूप में काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री देश का पैसा खर्च करके जो यात्रा करते हैं वह विपक्ष को गाली देने के लिए नहीं है। इस पर चुनाव आयोग को गौर करना चाहिए।' 
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया, 'मोदी जी की वाणी कड़वी है। वह दुर्भावना से भरे रहते हैं। हम सोचते थे कि हालिया चुनावों के बाद जो संदेश मिला है उससे वह अपनी मानसिकता बदल देंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। प्रवासी भारतीय सम्मेलन में मोदी जी का भाषण पद की गरिमा पर चोट करने वाला है।' शर्मा ने कहा, 'हम प्रधानमंत्री को चुनौती देते हैं कि वह पांच साल में क्या हुआ, इसे लेकर श्वेत पत्र जारी करें।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सवाल किया, ' ‘मेक इन इंडिया’ का क्या हुआ? औद्योगिक उत्पादन दर में गिरावट क्यों आई? निवेश क्यों नहीं बढ़ रहा है?" कांग्रेस नेता ने कहा, 'वह प्रवासी भारतीयों को कौन से ‘मेक इन इंडिया’ के बारे में समझा रहे थे? उन्हें यह समझना चाहिए कि मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने से पहले भारत का अस्तित्व था, उसका दुनिया में सम्मान था, भारत 1974 में ही परमाणु शक्ति बन चुका था और चंद्रयान एवं मंगलयान भेजा जा चुका था।' 


उन्होंने कहा, 'हमारी लड़ाई एक ऐसे प्रधानमंत्री से है जिन्होंने झूठे वादे किए, जनता को सब्जबाग दिखाया और आज भी वह संवेदनहीन हैं। उनके खिलाफ लड़ाई में हमारे साथ सत्य और जनता का आशीर्वाद है।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed