फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress says, We will not allow triple talaq bill to be passed in Rajya Sabha

कांग्रेस का एलान, हम तीन तलाक विधेयक को राज्यसभा में पारित नहीं होने देंगे 

Sat, 29 Dec 2018 07:06 PM IST
अमित मंडल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: अमित मंडल Updated Sat, 29 Dec 2018 07:06 PM IST
विज्ञापन
Congress says, We will not allow triple talaq bill to be passed in Rajya Sabha
राज्यसभा में पेश होगा तीन तलाक बिल
लोकसभा में पास होने के बाद तीन तलाक बिल को अब राज्यसभा में रखा जाएगा। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद सोमवार 31 दिसंबर को इसे ऊपरी सदन में रखेंगे। इस बीच कांग्रेस ने मौजूदा स्वरुप में इसे पारित नहीं होने देने का एलान किया है। 
विज्ञापन

 
कांग्रेस महासचिव के. सी. वेणुगोपाल ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी तीन तलाक (तलाक ए बिद्दत) विधेयक को इसके मौजूदा रूप में राज्यसभा में पारित नहीं होने देगी। वेणुगोपाल ने संवाददाताओं से कहा कि कांग्रेस अन्य दलों को साथ लेकर विधेयक को इसके मौजूदा रूप में पारित नहीं होने देगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लोकसभा में जब यह विधेयक पेश किया गया था तब 10 विपक्षी दल इसके खिलाफ खुल कर सामने आए थे। कांग्रेस नेता ने कहा कि यहां तक कि अन्नाद्रमुक और तृणमूल कांग्रेस ने भी इस विधेयक का खुल कर विरोध किया है। उल्लेखनीय है कि अन्नाद्रमुक ने विभिन्न मुद्दों पर सरकार का समर्थन किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह विधेयक महिलाओं को सशक्त करने में मदद नहीं करेगा। गौरतलब है कि बृहस्पतिवार को लोकसभा में यह विधेयक पारित हुआ था। अगले हफ्ते राज्यसभा द्वारा इस पर विचार किए जाने की उम्मीद है। उन्होंने यह भी कहा कि इस विधेयक को लेकर कांग्रेस नीत यूपीए या केरल में पार्टी नीत यूडीएफ में कोई भ्रम नहीं है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed