फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress says Former CAG Rai and BJP jointly formed 2G conspiracy

पूर्व सीएजी राय और भाजपा ने मिलकर रचा था 2G का षड्यंत्र : कांग्रेस

Fri, 22 Dec 2017 10:12 AM IST
शशिधर पाठक, अमर उजाला, नई दिल्ली
शशिधर पाठक, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 22 Dec 2017 10:12 AM IST
विज्ञापन
Congress says Former CAG Rai and BJP jointly formed 2G conspiracy
Anand Sharma and Ghulam Nabi Azad

टू जी स्पेक्ट्रम और लाइसेंस आवंटन में कोई घोटाला नहीं हुआ था। कांग्रेस प्रवक्ता आनंद शर्मा और राज्यसभा में प्रतिपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि यह पूर्व सीएजी विनोद राय और भाजपा के नेताओं द्वारा रचा गया षड्यंत्र था। आनंद शर्मा का कहना है कि सीबीआई की विशेष अदालत द्वारा दिए गए निर्णय से सबकुछ दूध का दूध और पानी का पानी हो गया है। इतना ही नहीं इसी के साथ विनोद राय और भाजपा का षड्यंत्र भी बेनकाब हो गया है।

विज्ञापन


कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख ने भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, वित्तमंत्री अरुण जेटली, भाजपा और पूर्व सीएजी विनोद राय पर यही आरोप लगाए हैं। कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि इसके लिए प्रधानमंत्री, वित्तमंत्री, भाजपा के नेताओं तथा विनोद राय को राष्ट्र से माफी मांगनी चाहिए। आनंद शर्मा ने वित्तमंत्री जेटली के उच्चतम न्यायालय द्वारा घोटाला कहने के तर्क को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री एक बड़े वकील हैं और उन्हें पता होना चाहिए कि इस मामले में उच्चतम न्यायालय ट्रायल कोर्ट नहीं थी। उसने सीबीआई की विशेष अदालत को इस मामले के ट्रायल के लिए सौंपा था।
विज्ञापन


विनोद राय को मिली रेवड़ी
आनंद शर्मा ने कहा कि विनोद राय द्वारा रचे गए षड्यंत्र के कारण ही जिस दल ने इसका सबसे अधिक लाभ उठाया उसने उन्हें रेवड़ी दी है। ट्राई के चेयरमैन रहे नृपेन्द्र मिश्र को अपना प्रधान सचिव बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आध्यादेश लाकर इस परंपरा को तोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों ही अफसर इसका लाभ ले रहे हैं। वहीं भाजपा सत्ता में आने का लाभ ले रही है। जबकि टू जी लाइसेंस और स्पेक्ट्रम आवंटन प्रक्रिया में सबसे अधिक निवेश आया था। देश में दूरसंचार तेज गति से आगे बढ़ा और लोगों को सस्ती टेलीफोन सुविधा मिलने का रास्ता साफ हुआ। इससे अर्थव्यवस्था को भी फायदा हुआ।

'इसके बाद संदेह की गुंजाइश कहां है'

Congress says Former CAG Rai and BJP jointly formed 2G conspiracy
भरोसा कीजिए
आनंद शर्मा का कहना है कि सवाल भरोसे का है। टूजी की जांच उच्चतम न्यायालय की निगरानी में हुई है। उच्चतम न्यायालय के ही आदेश पर प्राथमिकी दर्ज हुई और सीबीआई की विशेष अदालत में मामले का ट्रायल हुआ। पब्लिक प्रॉसीक्यूटर भी उच्चतम न्यायालय की निगरानी में नियुक्त हुआ और दिल्ली हाई कोर्ट ने उच्चतम न्यायालय के दिशा निर्देश के तहत जज की नियुक्ति की थी।

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि इसके बाद संदेह की गुंजाइश कहां है। गौरतलब है कि बृहस्पतिवार को टूजी मामले का निर्णय आने के बाद से कांग्रेस पार्टी लगातार आक्रामक मुद्रा में है। तीखे आरोप लगा रही है। कांग्रेस प्रवक्ताओं का कहना है कि भाजपा झूठ, षडयंत्र, प्रपंच, प्रोपैगैंडा फैलाने वाली पार्टी है और इसका संवैधानिक मूल्यों में भरोसा नहीं है।

गलती हो गई थी
आनंद शर्मा ने स्वीकार किया कि विनोद राय को सीएजी पद के लिए नियुक्त करते समय तत्कालीन यूपीए सरकार से गलती हो गई थी। आनंद शर्मा ने कहा कि कभी-कभी इस तरह से गलतियां हो जाया करती हैं। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि टूजी स्पेक्ट्रम एवं लाइसेंस आवंटन मामले में  उन्होंने सही ढंग से अपनी भूमिका नहीं निभाई। विनोद राय सरकार को हुए राजस्व के घोटाले के आंकलन को लेकर भी सारी हदें पार कर गए। शर्मा का कहना है कि दरअसल वह यूपीए सरकार को बदनाम करने के भाजपा के षडयंत्र का हिस्सा थे। यही वजह है कि सरकार उन्हें मलाईदार जिम्मेदारी सौंपकर इसका ईनाम दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed