{"_id":"5b5b27f14f1c1b4a748b7394","slug":"congress-said-when-pm-modi-will-show-56-inches-chest-to-china","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोकलम विवाद: कांग्रेस का मोदी पर हमला- चीन को कब दिखाओगे लाल आंख और 56 इंच का सीना","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
दोकलम विवाद: कांग्रेस का मोदी पर हमला- चीन को कब दिखाओगे लाल आंख और 56 इंच का सीना
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 27 Jul 2018 07:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका की रिपोर्ट के हवाले से कांग्रेस ने एक बार फिर दोकलम में चीनी घसुपैठ को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। पार्टी का कहना है कि कब मोदी सरकार चीन को लाल आंख और 56 इंच का सीना दिखाने का साहस करेगी।
विज्ञापन
प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला का कहना है कि कांग्रेस ने कई महीने पहले भी सेटेलाइट की फोटो जारी कर नार्थ और साउथ दोकलम में चीन की सैन्य गतिविधियों का खुलासा कर सरकार को आगाह किया था। नार्थ दोकलम में गतिविधियों से इंकार करने वाली रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने बाद में संसद के सदन पटल पर यही जानकारी रखी थी।
विज्ञापन
सुरजेवाला का कहना है कि दोकलम विवाद को लेकर चीन ने भूटान के साथ बातचीत की और भारत को शामिल तक नहीं किया बावजूद हमारे प्रधानमंत्री ने इस पर चुप रहे। रक्षा मंत्री और विदेश मंत्री चीन की यात्रा पर गईं लेकिन डोकलाम पर बातचीत नहीं की।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री बिना एजेंडे के चीन जाते हैं अन्य विषयों पर चर्चा होती है लेकिन डोकलाम पर चर्चा नहीं करते हैं। जबकि चीन ने साउथ दोकलम से सिलीगुड़ी कॉरिडोर तक सड़क बना ली है। नार्थ दोकलम में सैन्य उपकरण और सामग्री जुटाकर राष्ट्रीय सुरक्षा को चुनौती दी है।