{"_id":"678602fa3d38c9674c0ab0d5","slug":"congress-said-pm-modi-found-time-to-go-all-over-world-but-didn-t-reach-out-to-distressed-people-of-manipur-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Manipur Crisis: 'पूरी दुनिया घूमने के लिए समय, पर मणिपुर जाना जरूरी नहीं समझ रहे', कांग्रेस का PM मोदी पर हमला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Manipur Crisis: 'पूरी दुनिया घूमने के लिए समय, पर मणिपुर जाना जरूरी नहीं समझ रहे', कांग्रेस का PM मोदी पर हमला
Tue, 14 Jan 2025 11:54 AM IST
काव्या मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Tue, 14 Jan 2025 11:54 AM IST
सार
आज 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' की पहली वर्षगांठ है। इस दौरान कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री मोदी पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि मणिपुर को अभी भी पीएम का इंतजार है।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता जयराम रमेश
- फोटो : एएनआई (फाइल)
विस्तार
हिंसा प्रभावित मणिपुर का दौरा नहीं करने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस ने एक बार फिर तीखा हमला बोला। सबसे पुरानी पार्टी ने मंगलवार को कहा कि पीएम के पास पूरी दुनिया घूमने के लिए समय और इच्छाशक्ति है, मगर पूर्वोत्तर राज्य में परेशान लोगों के पास जाना जरूरी नहीं समझ रहे।
विज्ञापन
'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' की पहली वर्षगांठ पर PM पर हमला
कांग्रेस ने यह टिप्पणी मणिपुर में शुरू हुई 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' की पहली वर्षगांठ पर की। बता दें, राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने बेरोजगारी, मूल्य वृद्धि और सामाजिक न्याय जैसे मुद्दों पर प्रकाश डालने के लिए पिछले साल 14 जनवरी को मणिपुर से भारत जोड़ो यात्रा शुरू की थी। यह रैली मुंबई के शिवाजी पार्क में समाप्त हुई थी।
विज्ञापन
15 राज्यों से गुजरी थी यात्रा
कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा, 'आज से ठीक एक साल पहले भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने मणिपुर से भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत की थी। भारत जोड़ो न्याय यात्रा ऐतिहासिक कन्याकुमारी से कश्मीर तक हुई भारत जोड़ो यात्रा का अनुसरण करते हुए 15 राज्यों से गुजरी थी और 6,600 किलोमीटर की दूरी को कवर किया था। इसका समापन 16 मार्च 2024 को मुंबई में हुआ।'
विज्ञापन
'मणिपुर को अभी भी प्रधानमंत्री का इंतजार'
उन्होंने आगे कहा, 'मणिपुर को अभी भी प्रधानमंत्री की यात्रा का इंतजार है, जिनके पास दुनिया भर में घूमने के लिए तो समय और इच्छाशक्ति है लेकिन वह मणिपुर के संकटग्रस्त लोगों के पास जाना जरूरी नहीं समझ रहे हैं। वह लगातार अपनी पार्टी के विधायकों और खुद मुख्यमंत्री समेत मणिपुर के राजनेताओं से मिलने से इनकार करते रहे हैं।'
2023 से लोग दर्द और पीड़ा में
उन्होंने यह भी कहा कि मणिपुर के लोग तीन मई, 2023 से लगातार दुख, दर्द और पीड़ा में है। अभी कुछ दिन पहले शिक्षा, बाल, महिला, युवा, और खेल संबंधित स्थायी संसदीय समिति को राज्य की स्थिति समझने के लिए वहां के अपने प्रस्तावित दौरे को स्थगित करने के लिए कहा गया।
कांग्रेस मणिपुर का दौरा नहीं करने और जातीय संघर्ष से प्रभावित पूर्वोत्तर राज्य में स्थिति से निपटने के लिए केंद्र की आलोचना करने के लिए प्रधानमंत्री पर हमला करती रही है। मई 2023 से इंफाल घाटी स्थित मैतेई और आसपास के पहाड़ी आधारित कुकी समूहों के बीच जातीय हिंसा में 220 से अधिक लोग मारे गए हैं और हजारों बेघर हो गए हैं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन