{"_id":"5f726c072c40fb1fc33dc118","slug":"congress-said-if-jdu-gives-gupteshwar-pandey-a-ticket-it-will-be-very-painful","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Election 2020: गुप्तेश्वर पांडेय को जदयू ने टिकट दिया तो काफी तकलीफदेह होगा: कांग्रेस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bihar Election 2020: गुप्तेश्वर पांडेय को जदयू ने टिकट दिया तो काफी तकलीफदेह होगा: कांग्रेस
Tue, 29 Sep 2020 11:40 AM IST
Kuldeep Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 29 Sep 2020 11:40 AM IST
विज्ञापन
जदयू में शामिल हुए बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Bihar Election 2020: महाराष्ट्र कांग्रेस ने सोमवार को कहा कि अगर जदयू बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय को टिकट देती है तो यह काफी तकलीफदेह होगा। पार्टी प्रवक्ता सचिन सावंत ने ट्वीट किया, गुप्तेश्वर पांडेय ने मुंबई पुलिस का अपमान किया है। अगर भाजपा के बिहार चुनाव प्रभारी देवेंद्र फडणवीस उनकी उम्मीदवारी का विरोध नहीं करते हैं, तो महाराष्ट्र के लोग पूर्व सीएम से सवाल पूछेंगे।
विज्ञापन
वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी ने जदयू में शामिल होने के लिए बिहार पुलिस के पूर्व महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडेय पर सोमवार को तंज कसते हुए कहा कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच के नाम पर अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और उसका परिवार बिहार के राजनीतिक भंवर में फंस चुका है।चौधरी पहले भी अभिनेत्री चक्रवर्ती के समर्थन में बोल चुके हैं।
विज्ञापन
कटाक्ष स्वरूप बिहार पुलिस के पूर्व प्रमुख को ‘रॉबिनहुड पांडेय’ बताते हुए चौधरी ने कहा कि उनकी भाषा और बोली दोनों बदल गई है क्योंकि अब वह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आशीर्वाद लेने में व्यस्त हैं।
विज्ञापन
चौधरी ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा है, प्रतिभाशाली अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच का विजेता सामने आ गया है और उसे इनाम स्वरूप संभवत: बिहार चुनाव में टिकट मिलने वाला है।
लोकसभा में कांग्रेस के नेता चौधरी ने कहा, लेकिन इस पूरे घटनाक्रम में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और उनका परिवार बिहार के राजनीतिक दलदल का शिकार बन गया है। सुशांत सिंह का शोकाकुल परिवार भी यह जानने के लिए संघर्ष कर रहा है कि आखिर दोषी कौन है। वह आशा कर रहा है कि देश के करोड़ों लोगों की तरह शायद उसे भी पता चल जाए।
इस महीने की शुरूआत में कांग्रेस सांसद और पश्चिम बंगाल कांग्रेस के अध्यक्ष चौधरी ने चक्रवर्ती को बंगाली ब्राह्मण बताते हुए कहा था कि उन्हें सिर्फ बिहार चुनाव के कारण परेशान किया जा रहा है। चौधरी ने नीतीश कुमार से अभिनेता की मौत के मामले की जांच पर जवाब मांगा।
उन्होंने ट्वीट किया, नए बिहार के रॉबिनहुड पांडेय की भाषा और बोली बदल गई है और वह नीतीश जी का आशीर्वाद लेने में व्यस्त हैं। बिहार के लोग सवाल कर रहे हैं कि अभिनेता दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत मामले में न्याय कहां है? जांच में कितनी प्रगति हुई है? नीतीश कुमार जी को उत्तर देना चाहिए।
बिहार में तीन चरणों, 28 अक्तूबर, तीन नवंबर और सात नवबंर को, मतदान होगा। बिहार चुनाव के लिए भाजपा के प्रभारी फडणवीस हैं। बिहार के सत्तारूढ़ गठबंधन में भाजपा और जदयू सहयोगी हैं।गौरतलब है कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में जांच को लेकर महाराष्ट्र तथा बिहार के बीच चली रस्साकशी के दौरान पांडेय सुर्खियों में आए थे।