फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress said Frequent flyer PM is off to Kuwait while people of Manipur wait

Congress: कांग्रेस ने PM मोदी के कुवैत जाने पर कसा तंज, कहा- मणिपुर के लोग इंतजार करते रहे और वे...

Sat, 21 Dec 2024 11:11 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 21 Dec 2024 11:11 AM IST
सार

प्रधानमंत्री मोदी कुवैत की दो दिवसीय यात्रा के लिए रवाना हो गए हैं। दो दिनों की यात्रा के दौरान भारत और खाड़ी देश के बीच कई प्रमुख क्षेत्रों में संबंधों को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित किए जाने की उम्मीद है। इसी यात्रा पर कांग्रेस ने तंज कसा है। 

विज्ञापन
Congress said Frequent flyer PM is off to Kuwait while people of Manipur wait
कांग्रेस नेता जयराम रमेश - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कांग्रेस ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर उनकी कुवैत यात्रा को लेकर जमकर निशाना साधा। सबसे पुरानी पार्टी ने कहा कि लगातार यात्रा करने वाले पीएम कुवैत चले गए हैं, जबकि हिंसा प्रभावित मणिपुर के लोग उनका इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन


43 साल बाद किसी भारतीय पीएम का पहला दौरा
बता दें, प्रधानमंत्री मोदी कुवैत की दो दिवसीय यात्रा के लिए रवाना हो गए हैं। दो दिनों की यात्रा के दौरान भारत और खाड़ी देश के बीच रक्षा और व्यापार समेत कई प्रमुख क्षेत्रों में संबंधों को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित किए जाने की उम्मीद है। मोदी कुवैत के शीर्ष नेतृत्व के साथ वार्ता करेंगे, भारतीय श्रमिक शिविर का दौरा करेंगे, भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे और गल्फ कप फुटबॉल टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की 43 वर्षों में इस खाड़ी देश की पहली यात्रा है।
विज्ञापन


ऐसा है उनका हाल....
कांग्रेस के महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक तंज कसते हुए पोस्ट किया। उन्होंने कहा, 'ऐसा है उनका हाल, जैसे मोदी को नहीं मिल रही कोई तारीख, मणिपुर के लोग इंतजार कर रहे, जबकि लगातार यात्रा करने वाले पीएम कुवैत जा रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस लगातार कर रही ये मांग
कांग्रेस ने बार-बार प्रधानमंत्री मोदी से मणिपुर जाने की मांग की है, उनका कहना है कि यह राज्य में शांति और सामान्य स्थिति बहाल करने में मदद करेगा।

पिछले साल भड़की थी हिंसा
मणिपुर में जातीय हिंसा तीन मई 2023 को उस समय शुरू हुई थी, जब राज्य के पहाड़ी क्षेत्रों में एक आदिवासी एकता मार्च का आयोजन किया गया था, जिसमें मेइती समुदाय द्वारा अनुसूचित जनजाति का दर्जा दिए जाने की मांग की जा रही थी। तब से अब तक मेइती और कूकी समुदायों के अलावा सुरक्षा बलों के 220 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed