फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress said comparison of hitler with indira gandhi by Arun Jaitley is Ridiculous and humiliating

इंदिरा गांधी की हिटलर से तुलना ‘हास्यास्पद और अपमानजनक’: कांग्रेस 

Tue, 26 Jun 2018 02:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 26 Jun 2018 02:21 PM IST
विज्ञापन
Congress said comparison of hitler with indira gandhi by Arun Jaitley is Ridiculous and humiliating
आनंद शर्मा

कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री अरूण जेटली द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की तुलना जर्मन तानाशाह एडोल्फ हिटलर से किए जाने को ‘हास्यास्पद और अपमानजनक’ करार देते हुए आज आरोप लगाया कि ‘जेटली आरएसएस और भाजपा की विचारधारा से आते हैं जो हिटलर का महिमामंडन और फासीवाद का स्तुतिगान करती है।’ 

विज्ञापन


पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता आनंद शर्मा ने जेटली पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता की याददाश्त बहुत चुनिंदा है और उनको शायद यह पता नहीं है कि तानाशाह चुनाव नहीं कराते। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘इंदिरा गांधी अपने समय की सबसे कद्दावर नेता थीं और लोकतांत्रिक ढंग से निर्वाचित लोकप्रिय प्रधानमंत्री थीं। अरूण जेटली द्वारा इंदिरा जी की तुलना हिटलर से किया जाना हास्यास्पद, अपमानजनक और इतिहास के तथ्यों को तोड़ना-मरोड़ना है।’ 
विज्ञापन


शर्मा ने कहा, ‘इंदिरा गांधी की निर्वाचित सरकार को असंवैधानिक और अलोकतांत्रिक तरीकों से अस्थिर करने की कोशिश की गई थी। इंदिरा गांधी ने खुद खेद प्रकट किया था।’ जेटली पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, ‘अरूण जेटली की याददाश्त बहुत चुनिंदा है। तानाशाह चुनाव नहीं कराते। भाजपा को याद दिलाना होगा कि इंदिरा गांधी ने स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए आपातकाल हटाया था। वह चुनाव में हारीं और उन्होंने पूरी विनम्रता को हार स्वीकार की।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस नेता ने कहा, ‘अरूण जेटली की भाजपा का हिटलर को लेकर मोह समझ में आता है। वह उसी आरएसएस/भाजपा की विचारधारा से आते हैं जो हिटलर का महिमामंडन और फासीवाद का स्तुतिगान करती है। उनको सलाह है कि वह गोलवलकर को पढ़ें या फिर इस विचार को खारिज करने का साहस दिखाएं।’ 


उन्होंने कहा, ‘भाजपा और आरएसएस इंदिरा गांधी का अपमान नहीं कर सकते और न ही उनकी शहादत को कमतर कर सकते हैं। भारत के लोग उनको नायिका के तौर पर ही याद करेंगे।’ गौरतलब है कि आपातकाल के 43 साल पूरा होने के मौके पर कल जेटली ने जर्मन तानाशाह एडोल्फ हिटलर और इंदिरा गांधी के बीच तुलना करते हुए कहा था कि दोनों ने लोकतंत्र को तानाशाही में तब्दील कर दिया। उन्होंने सवाल किया कि क्या इंदिरा गांधी का फैसला नाजी जर्मनी से प्रेरित था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed