{"_id":"65969a2440a1fc9043032d5a","slug":"congress-renames-rahul-gandhi-led-yatra-as-bharat-jodo-nyay-yatra-latest-news-update-2024-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rahul Gandhi: राहुल की मणिपुर-मुंबई यात्रा का नाम बदला; 110 जिले, 100 लोकसभा और 337 विधानसभा सीटें कवर होंगी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Rahul Gandhi: राहुल की मणिपुर-मुंबई यात्रा का नाम बदला; 110 जिले, 100 लोकसभा और 337 विधानसभा सीटें कवर होंगी
Thu, 04 Jan 2024 05:54 PM IST
अभिषेक दीक्षित
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Thu, 04 Jan 2024 05:54 PM IST
सार
जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस सभी भारतीय ब्लॉक नेताओं को इस यात्रा में भाग लेने के लिए आमंत्रित करती है। इसके लिए निमंत्रण भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
Rahul Gandhi
- फोटो : Social Media
विस्तार
कांग्रेस ने 14 जनवरी से शुरू होने वाली राहुल गांधी के नेतृत्व वाली मणिपुर से मुंबई तक की यात्रा का नाम बदल दिया है। अब इसे 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के नाम से जाना जाएगा। यात्रा अरुणाचल प्रदेश समेत 15 राज्यों से होकर गुजरेगी। दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में हुइ बैठक में यह फैसला किया गया। इसमें पार्टी महासचिव, राज्य प्रभारी, राज्य इकाई प्रमुख और कांग्रेस विधायक दल के नेता मौजूद थे। बैठक के बाद कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने इसकी घोषणा की। पहले यात्रा का नाम 'भारत न्याय यात्रा' था।
विज्ञापन
जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस सभी भारतीय ब्लॉक नेताओं को इस यात्रा में भाग लेने के लिए आमंत्रित करती है। इसके लिए निमंत्रण भेजे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 6,713 किलोमीटर से अधिक की यात्रा बसों और पैदल तय की जाएगी। इसमें 110 जिले, लगभग 100 लोकसभा सीटें और 337 विधानसभा क्षेत्र शामिल होंगे। उन्होंने दावा किया कि 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' राजनीति के लिए उतनी ही परिवर्तनकारी साबित होगी, जितनी कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा हुई थी।
विज्ञापन
घोषणापत्र और सीट बंटवारे पर भी चर्चा
- कांग्रेस ने लोकसभा चुनावों के लिए पार्टी की रणनीति, घोषणापत्र और सीट बंटवारे पर चर्चा शुरू की।
- सूत्रों ने कहा, बैठक में पार्टी ने अपनी जीत की संभावना वाली करीब आधी लोकसभा सीटों पर पूरी ताकत से ध्यान केंद्रित करने का फैसला किया है।
- कांग्रेस कुल सीटों में से आधे से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ने की सोच रही है।
- पार्टी ने राज्य इकाइयों से उम्मीदवार चयन की प्रक्रिया शुरू करने और पहली सूची उपलब्ध कराने को कहा है।
- पार्टी उम्मीदवारों की पहली सूची बहुत जल्द घोषित होने को देखते हुए इस सप्ताह तक सभी राज्यों के लिए स्क्रीनिंग समितियों की घोषणा होने की संभावना है।
- पार्टी ने घोषणापत्र तैयार करने के लिए चर्चा भी शुरू की क्योंकि इस संबंध में गठित समिति की पहली बार बैठक हुई।
विज्ञापन