फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress remarks on PM Modi statement on samvidhan divas

संविधान दिवस: पीएम मोदी के बयान पर कांग्रेस का पलटवार, पार्टी नेता बोले- लोकतंत्र में सत्ता पक्ष के साथ विपक्ष भी जरूरी

Fri, 26 Nov 2021 01:41 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Fri, 26 Nov 2021 01:41 PM IST
सार

संविधान दिवस पर संसद के सेंट्रल हॉल में आयोजित कार्यक्रम से कांग्रेस समेत दर्जनभर से ज्यादा राजनीतिक दलों ने किनारा कर लिया है। इस दौरान कांग्रेस ने पीएम मोदी के बयान पर पलटवार भी किया। 

विज्ञापन
Congress remarks on PM Modi statement on samvidhan divas
राहुल गांधी, कांग्रेस नेता - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देश आज संविधान दिवस मना रहा है। संविधान दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजनीति में वंशवाद को लेकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने नाम लिए बगैर इशारों ही इशारों में कांग्रेस को घेरा। पीएम मोदी ने कहा कि पारिवारिक पार्टियां देश के लिए चिंता का विषय है।  वहीं, संविधान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम से कांग्रेस समेत दर्जनभर से अधिक राजनीतिक दलों ने किनारा कर लिया है। कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पीएम मोदी के बयान पर पलटवार किया। कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने कहा कि संवैधानिक प्रक्रियाओं का उल्लंघन ठीक नहीं है। लोकतंत्र में सत्ता पक्ष के साथ विपक्ष की मौजूदगी भी जरूरी है।

विज्ञापन


इतना ही नहीं कांग्रेस के ट्विटर हैंडल पर केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला गया। कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा गया भाजपा सरकार में लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को कुचला जा रहा है, लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को अपनी आभासी छवि को बचाने के लिए कुचला जा रहा है। इसके चलते प्रेस इंडेक्स की स्वतंत्रता में भारत का स्थान लगातार गिरा है।
विज्ञापन


किसानों पर क्रूरता से पेश आई भाजपा सरकार- कांग्रेस
 पार्टी के अगले ट्वीट में लिखा गया कि भाजपा सरकार ने काले कानूनों के खिलाफ शांतिपूर्ण विरोध कर रहे किसानों पर क्रूरता को अंजाम दिया, किसानों को कुचला गया। लेकिन अंततः देश के अन्नदाता की जीत हुई, भाजपा को झुकना पड़ा।यह हमारे किसानों की जीत है, हमारे संविधान की जीत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्याय व अधिकार सबके लिए एक समान होने चाहिएं- राहुल गांधी
वहीं, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने संविधान दिवस के मौके पर सभी को शुभकामनाएं दी। राहुल गांधी ने ट्वीट किया- "न्याय व अधिकार सबके लिए एक समान होने चाहिएं ताकि संविधान सिर्फ़ कागज ना बन जाए। ये हम सबकी जिम्मेदारी है। देश के संविधान दिवस पर सभी को शुभकामनाएं।"


पारिवारिक पार्टियों पर बरसे पीएम 
पीएम मोदी ने कहा कि पारिवारिक पार्टियों का अर्थ ये नहीं है कि एक परिवार से ज्यादा लोग राजनीति में नहीं आएं, पारिवारिक पार्टियों का मतलब है कि पार्टी की कमान पीढ़ी दर पीढ़ी एक ही परिवार के लोगों के हाथ में रहने से है। इसमें बदलाव की जरूरत है। अन्यथा यह लोकतंत्र के लिए संकट पैदा करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed